फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leoperd,jammu news

बावे में तेंदुए की दहशत कुत्ते को उठाया, एक नोंचा

विज्ञापन
leoperd,jammu news
जम्मू। बावे के जंगल में तेंदुए की दस्तक से दहशत फैल गई है। तेंदुए ने इलाके में घूम रहे एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया, जबकि कुत्ते को नोंच डाला है। क्षेत्रवासियों को डर है कि तेंदुआ उनके बच्चों या अन्य किसी व्यक्ति पर हमला न कर दे। वीरवार देर शाम तक वन्यजीव की टीमें दो पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने में लगी थीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने भी लाउडस्पीकर से मुनादी करवा लोगों को हरकी पौड़ी सड़क पर न जाने की हिदायत दी है। तेंदुए की सूचना से जम्मू रोप-वे का सफर करने आने वाले सैलानियों की संख्या पर भी असर दिखा।
विज्ञापन

एक क्षेत्रवासी ने बताया कि उसने वीरवार तड़के 4.30 बजे एक तेंदुए को कुत्ते को दबोचे हुए देखा। इसके बाद इलाके के लोगों को सूचित किया गया। लोगों ने पत्थर और पटाखे छोड़कर तेंदुए को भगाया, लेकिन तेंदुआ एक कुत्ते को घायल कर अन्य कुत्ते को घसीटता हुआ ले गया। लोग दिनभर सहमे रहे और घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। हरकी पौड़ी क्षेत्र में लोग नहीं गए। इसी क्षेत्र में ट्रेन का एक पुल है, जहां से कटड़ा के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। हरकी पौड़ी क्षेत्र के साथ घना जंगल है, आशंका है कि तेंदुआ यहां से भटक कर निचले क्षेत्र में आ गया है। इलाके में दिनभर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

-------
दो बार पहले भी देखा जा चुका है तेंदुआ
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में तेंदुए के दिखने की यह तीसरी घटना है। इसको पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए हैं। वन्यजीव वार्डन जम्मू अनिल अत्री ने बताया कि क्षेत्रवासियों के अनुसार तेंदुए के साथ उसका शावक भी है, जिससे वह खूंखार हुआ है। विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed