{"_id":"5ff0c1d38ebc3e3b64146772","slug":"leoperd-billawer-news-jmu2260668151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रामकोट। तहसील के अधीन पड़ते छलां इलाके में शनिवार को एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कंपार्टमेंट की फेंसिंग के नजदीक तेंदुए को पड़ा देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया गया।
वन्यजीव विभाग के वार्डन विजय कुमार वर्मा ने कहा कि वन विभाग की ओर से जानकारी मिलने के बाद वन्यजीव विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। प्राथमिक जांच में तेंदुए के शरीर पर किसी तरह के घाव के निशान नहीं मिले। जांच रिपोर्ट में तेंदुए की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। ज्ञात रहे कि उच्च पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद से जंगली जानवर निचले इलाकों की ओर रुख कर चुके हैं। रामकोट और बिलावर के इलाकों में कई तेंदुए भी पहुंचे हैं।