फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Leh, Panamic Hot Spring wellness Centre, Increase tourism

Jammu News: पनामिक हॉट स्प्रिंग वेलनेस सेंटर सियाचिन में पर्यटन को देगा बढ़ावा

विज्ञापन
Leh, Panamic Hot Spring wellness Centre, Increase tourism
नुब्रा घाटी में नव विकसित पनामिक हॉट स्प्रिंग वेलनेस सेंटर। स्रोत - पूर्व पार्षद पनामिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। नव विकसित पनामिक हॉट स्प्रिंग वेलनेस सेंटर सियाचिन में पर्यटन को बढ़ावा देगा। इसके पूरा होने, संचालन और प्रबंधन के लिए लेह विकास प्राधिकरण व पनामिक महिला सशक्तीकरण सहकारी लिमिटेड के बीच सोमवार को एक करार हुआ।
पनामिक हॉट स्प्रिंग की अपार पर्यटन क्षमता को देखते हुए पनामिक के पूर्व पार्षद त्सेरिंग संदुप ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाया और परियोजना को उसके महत्वपूर्ण नियोजन चरण में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य सियाचिन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना और साथ ही स्थानीय महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करना है। नव निर्मित वेलनेस सुविधा को प्राकृतिक हॉट स्प्रिंग का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें आउटडोर पूल, विशेष स्पा और थेरेपी बाथटब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्नत बुनियादी ढांचे से लद्दाख में पारंपरिक उपचार के अनुभव चाहने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों को आकर्षित करने की उम्मीद है।
लेह विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सीईओ गुलाम ने महिला सशक्तीकरण सहकारी लिमिटेड व हॉट स्प्रिंग पनामिक नुबरा की अध्यक्ष को औपचारिक रूप से यह समझौता ज्ञापन सौंपा। करार के मुताबिक महिला सशक्तीकरण सहकारी लिमिटेड केंद्र का पूर्ण पेशेवर प्रबंधन संभालेगी और महिलाओं के नेतृत्व में उद्यमिता और स्थानीय रोजगार का एक मॉडल सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed