फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leh autonomous development council election result tomarrow

लेह पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद के नतीजे कल

Wed, 21 Oct 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 21 Oct 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
leh autonomous development council election result tomarrow

लेह पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद के चुनाव के नतीजों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लेह प्रशासन की ओर से 23 अक्तूबर को मतगणना और नतीजे घोषित करने की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। चुनाव नतीजों पर रियासत की प्रमुख सियासी पार्टियों कांग्रेस, भाजपा, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस की नजरें टिकी हुई हैं।  

विज्ञापन


परिषद की कुल 26 सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस 25-25 सीटों पर चुनाव लड़ा है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने आठ-आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे, जबकि न्यू लद्दाख पार्टी के 17 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर 90 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 23 अक्तूबर को होना है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा के मध्य ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा के लेह चुनाव के सह प्रभारी एवं महासचिव मुनीश शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने तीन बार लेह परिषद का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद कांग्रेस वहां विकास नहीं करवा पाई। भाजपा इस बार लेह चुनाव जीतकर परिषद का गठन करेगी और लद्दाख खित्ते में भी विकास के नये आयाम स्थापित करेगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना हं कि लेह परिषद चुनाव में इस बार भी कांग्रेस को उम्मीद है कि हमेशा की तरह कांग्रेस को जन समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed