फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Legends League cricket: More than ten thousand tickets sold online now offline counter installed

लीजेंड्स लीग का क्रेज: दस हजार से ज्यादा बिके ऑनलाइन टिकट, अब ऑफलाइन लगा काउंटर

Wed, 22 Nov 2023 01:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

लीजेंड्स लीग के रूप में एमए स्टेडियम में तीन दशक बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। 27 नवंबर को पहला मैच मणिपाल टाइगर्स बनाम सदर्न सुपर स्टार के बीच खेला जाएगा। लोगों को दोपहर तीन बजे से स्टेडियम में आने की इजाजत होगी।

विज्ञापन
Legends League cricket: More than ten thousand tickets sold online now  offline counter installed
एमए स्टेडियम जम्मू - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

लीजेंड्स लीग क्रिकेट-2023 सीजन के चार मैच जम्मू के एमए स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 27 नवंबर, दूसरा 29, तीसरा 30 और चौथा एक दिसंबर काे है। इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मुकाबलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के पांच विकेट बनाए जा रहे हैं। अब तक दस हजार से टिकट ऑनलाइन बिक चुके हैं। लोगों की मांग देखते हुए आयोजकों ने टिकट की ऑफलाइन बिक्री भी शुरू की है। अब लोग एमए स्टेडियम से टिकट खरीद सकेंगे।

विज्ञापन


लीजेंड्स लीग के रूप में एमए स्टेडियम में तीन दशक बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। सोमवार को पहला मैच मणिपाल टाइगर्स बनाम सदर्न सुपर स्टार के बीच खेला जाएगा। लोगों को दोपहर तीन बजे से स्टेडियम में आने की इजाजत होगी। सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन


26 नवंबर को जम्मू में दो टीमें पहुंचेगी जबकि शेष टीमें 27 को आएंगी। प्रदेशवासियों को इरफान पठान, गौतम गंभीर, एरोन फिंच, सुरैश रैना और पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। 18 नवंबर से शुरू हुई लीग नौ दिसंबर तक चलेगी। 22 दिन में छह टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले जाएंगे। जम्मू सहित पांच शहरों में मैच तय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Legends League cricket: More than ten thousand tickets sold online now  offline counter installed
Legends League Cricket 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

जानें मैच का शेड्यूल

  • 27 नवंबर - शाम सात बजे - मणिपाल टाइगर्स बनाम सदर्न सुपर स्टार
  • 29 नवंबर - शाम सात बजे - भिलवाड़ा किंग्स बनाम सदर्न सुपर स्टार
  • 30 नवंबर - शाम सात बजे - इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
  • 1 दिसंबर - दोपहर तीन बजे - भिलवाड़ा किंग्स बनाम अर्बन राइजर्स हैदराबाद


पुख्ता हो सुरक्षा व्यवस्था: आईजी

मौलाना आजाद स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आईजी ने बैठक की। जोनल पुलिस मुख्यालय में खिलाड़ियों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, आवास और प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने आईजी को सुरक्षा, कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आईजी ने दिग्गज खिलाड़ियों व टीम सदस्यों के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, परिवहन, आवास और प्राथमिक चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया। अधिकारियों को आयोजन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम करने का निर्देश दिया।

एसएसपी को ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर विशेष प्रबंध करने को कहा ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। बैठक में डीआईजी ट्रैफिक जम्मू, डीआईजी आईआरपी जम्मू, एसएसपी सुरक्षा, एसएसपी ट्रैफिक, एसएसपी पीसीआर जम्मू, एसएसपी एपीसीआर जम्मू व एसएसपी रेलवे ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed