फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Legends League Cricket jammu first match between Manipal Tigers and Southern Super Stars from 7 pm

लीजेंड्स लीग: दिग्गजों के लिए सजा एमए स्टेडियम, आज शाम मणिपाल टाइगर्स और साउदर्न सुपर स्टार्स होंगे आमने-सामने

Mon, 27 Nov 2023 04:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 04:44 PM IST
सार

तीन दशक के बाद जम्मू में कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच होगा। पहले मैच में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (मणिपाल टाइगर्स) और पूर्व ऑस्ट्रेलिया टी-20 कप्तान एरोन फिंच (साउदर्न सुपर स्टार्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
Legends League Cricket jammu first match between Manipal Tigers and Southern Super Stars from 7 pm
एमए स्टेडियम जम्मू - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

जम्मू शहर के साथ प्रदेशवासियों के लिए कई मायनों में सोमवार की शाम खास होने जा रही है। प्रदेशवासी आज एमए स्टेडियम में दूधिया रोशनी के बीच पसंदीदा पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को खेलते देख सकेंगे। देश के अन्य राज्यों की तरह रात्रि टी-20 मैच देखने का अनुभव महसूस करेंगे। मौका होगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट का, जिसमें पहला मैच मणिपाल टाइगर्स और साउदर्न सुपर स्टार्स के बीच शाम सात बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन


तीन दशक के बाद जम्मू में कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच होगा। पहले मैच में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (मणिपाल टाइगर्स) और पूर्व ऑस्ट्रेलिया टी-20 कप्तान एरोन फिंच (साउदर्न सुपर स्टार्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है, जिसका परिणाम टिकट की बंपर बिक्री है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, एमए स्टेडियम में सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। विकेट की तैयारी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ली गई है। शनिवार को सुरक्षा बलों ने स्टेडियम को अपने घेरे में ले लिया। पुलिस, सीआईडी सहित अन्य जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। हर व्यक्ति को जांच के बाद स्टेडियम में जाने दिया जा रहा है। रविवार को दोनों टीमें जम्मू पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 स्थानों पर वाहन पार्किंग की सुविधा

दर्शकों को वाहन पार्किंग को लेकर असुविधा न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने आयोजन स्थल के आसपास 20 स्थानों पर पार्किंग की सुविधा दी है। लोगों के लिए यातायात सलाह जारी की है। सड़क किनारे वाहन पार्क नहीं करने को कहा गया है। 

गुरु पर्व के दौरान बीबी चंद कौर गुरुद्वारा में 27 नवंबर को पार्किंग की सुविधा नहीं होगी। इसके बाद यहां व्यवस्था होगी। बख्शी नगर, अंबफला, जानीपुर, तालाब तिल्लो और आसपास के क्षेत्रों के दर्शकों को वाहन पीर बाबा ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड, क्रिकेट मैदान साइंस कॉलेज, ओल्ड कैंपस यूनिवर्सिटी और नजदीकी पार्किंग स्थल पर वाहन लगाने होंगे। 


कुंजवानी, नरवाल और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए जम्मू विवि, केके हक्कू स्टेडियम व एमएम पार्किंग में वाहन खड़े करने की व्यवस्था है। सतवारी, आरएस पुरा से आने वाले वाहन महिला कॉलेज गांधीनगर, कला केंद्र, जेकेआरटीसी यार्ड, बॉयज पॉलिटेक्निक कॉलेज बिक्रम चौक पर वाहन पार्क करेंगे। अखनूर, पुंछ, राजोरी से मैच देखने आने वाले दर्शकों को वाहन यात्री निवास भगवती नगर, बाबा आसाराम पार्किंग भगवती नगर में पार्क करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed