फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Legends League cricket four match to play in jammu MA Stadium from 27 november

Legends League: जम्मू में भिड़ेंगे भज्जी और एरोन फिंच, 27 नवंबर को होगा मुकाबला, ऐसे खरीदें टिकटें

Sun, 22 Oct 2023 02:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 02:48 PM IST
सार

तीन दशक बाद एमए स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है, जिसका गवाह पूरा प्रदेश बनेगा। लीग के तहत जम्मू में पहला मैच 27 नवंबर को होगा, दूसरा मैच 29, तीसरा 30 नवंबर और चौथा एक दिसंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
Legends League cricket four match to play in jammu MA Stadium from 27 november
Harbhajan Singh & Aaron Finch - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवंबर के सर्द मौसम में जम्मू शहर में क्रिकेट की गर्मी का जोश और जनून देखने को मिलेगा। शहर के एमए स्टेडियम में इरफान पठान, गौतम गंभीर, एरोन फिंच, सुरैश रैना और पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। मौका होगा लीजेंड्स लीग का, जिसके चार मुकाबलों की मेजबानी एमए स्टेडियम कर रहा हैं। 

विज्ञापन


तीन दशक बाद एमए स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है, जिसका गवाह पूरा प्रदेश बनेगा। लीग के तहत जम्मू में पहला मैच 27 नवंबर को होगा, दूसरा मैच 29, तीसरा 30 नवंबर और चौथा एक दिसंबर को खेला जाएगा। मैच के टिकट अगले सप्ताह से पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से ऑनलाइन खरींदे जाएंगे।
विज्ञापन


वैसे तो लीजेंड्स लीग की शुरूआत 18 नवंबर से नौ दिसंबर तक कुल 22 दिनों तक चलेगी। छह टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले जाएंगे। जम्मू सहित पांच शहरों में इसके मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Legends League cricket four match to play in jammu MA Stadium from 27 november
Legends League Cricket 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

कब होगा जम्मू में पहला मैच

जम्मू में पहला मैच 27 नवंबर सोमवार को होगा। हरभजन सिंह (भज्जी) की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स की भिड़ंत एरोन फिंच की कप्तानी वाली सदर्न सुपरस्टार के साथ होगी। मैच शाम सात बजे से दुधिया रोशनी में खेला जाएगा। इन टीमों में मोहम्मद कैफ, पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक, रॉबिन उथप्पा, सहित अन्य नामी खिलाड़ी भी खेलते दिखेंगे। 

इरफान पठान भी दिखाएंगे दम

दूसरा मैच 29 नवंबर को इरफान पठान की कप्तानी वाली भीलवाड़ा किंग्स का सदर्न सुपर स्टार के बीच होगा। भिलवाड़ा किंग्स में यूसुफ पठान, शेन वॉट्सन, तिलकरत्ने दिलशान जैसे नामी खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों के बीच मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। 
इसके बाद तीसरा मैच 30 नवंबर को होगा। गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स का मुकाबला पार्थिव पटेल की गुजरात जायंट्स के बीच होगा। दोनों टीमों में क्रिकेट के धुरंधर भरे हुए हैं। इसमें क्रिस गेल, एस श्रीसंथ, हाशिम अमला, केविन पीटरसन, मुनाफ पेटल, अभिमन्थु मिथुन होंगे।

जम्मू में अंतिम मुकाबला कब है

लीग का जम्मू में अंतिम मुकाबला दो दिसंबर को दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। मैच इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स और सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। हैदराबाद की टीम में मार्टिन गुप्टिल, ड्वान्ये स्मिथ, मोर्ने मोर्कल, स्टुआर्ट बिन्नी, असगर अफगान जैसे नामी खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। 

- यह है मैच का शेड्यूल

           तिथि         दिन           समय             टीमें
  • 27 नवंबर, सोमवार, शाम सात बजे, मणिपाल टाइगर्स बनाम सदर्न सुपर स्टार
  • 29 नवंबर, बुधवार, शाम सात बजे, भीलवाड़ा किंग्स बनाम सदर्न सुपर स्टार
  • 30 नवंबर, वीरवार, शाम सात बजे, इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
  • 1 दिसंबर, शुक्रवार, दोपहर तीन बजे, भीलवाड़ा किंग्स बनाम अर्बन राइजर्स हैदराबाद

- किसी टीम का कौन है कप्तान
  • इंडिया कैपिटल्स के कप्तान हैं- गौतम गंभीर
  • मणिपाल टाइगर के कप्तान हैं- हरभजन सिंह
  • सदर्न सुपर स्टार के कप्तान हैं- ऐरोन फिंच
  • अर्नबन राइजर हैदराबाद के कप्तान हैं- सुरेश रैना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed