फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   legend masters inter state cricket: Vidarbha beats Jammu and Kashmir by 13 runs

टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप: विदर्भ ने जम्मू कश्मीर को 13 रन से दी मात, फाइनल मुकाबला किया अपने नाम

Mon, 04 Sep 2023 12:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2023 12:09 PM IST
सार

लीजेंड मास्टर्स इंटर स्टेट वेटर्न टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में विदर्भ वेटर्न की टीम ने मेजबान जम्मू-कश्मीर को 13 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
legend masters inter state cricket: Vidarbha beats Jammu and Kashmir by 13 runs
उपविजेता मेजबान जम्मू-कश्मीर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन टीम के खिलाड़ी

विस्तार

जम्मू के एमए स्टेडियम में रविवार को लीजेंड मास्टर्स इंटर स्टेट वेटर्न टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें विदर्भ वेटर्न की टीम ने मेजबान जम्मू-कश्मीर को 13 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 124 रन बनाए।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लिए विक्की रैना ने चार विकेट, सुरिंदर काचरू ने दो और फहीम ने एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान जम्मू-कश्मीर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी और 13 रनों से हार गई। विदर्भ के विक्रम बत्रा को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। जम्मू-कश्मीर के विक्की रैना को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। मुख्य अतिथि एक्साइज कमिश्नर पंकज शर्मा ने विदर्भ की टीम की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed