फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Left 'speechless' over V K Singh's dog remark: Omar

वीके सिंह के बयान ने कर दिया अवाकः उमर

Thu, 22 Oct 2015 06:44 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Left 'speechless' over V K Singh's dog remark: Omar

जम्मू एंड कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वो केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के फरीदाबाद में में मारे गए दो दलित बच्चों पर बयान से अवाक रह गए थे।

विज्ञापन


उमर ने सोशल नेटवर्किंग साइट टविटर पर लिखा कि मैं अवाक हूं, ऐसा उन्होंने वीके सिंह के दलित बच्चों की हत्या पर बयान के जवाब में लिखा।

केन्द्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराए जाने पर आज कहा कि अगर कोई कुत्ते को पत्थर मारता है तो इसके लिए सरकार कतई जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन


देखिए, स्थानीय घटनाओं को केन्द्र सरकार से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। मामले में कार्यवाही चल रही है। दो परिवारों के बीच विवाद था। इसमें कहां प्रशासन विफल हो गया, जब ये घटना केन्द्र में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर बात के लिए सरकार को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। अगर कोई कुत्ते को पत्थर मारे तब भी सरकार दोषी है? ऐसा नहीं है।

वीके सिंह के बयान पर दिया जवाब

Left 'speechless' over V K Singh's dog remark: Omar

ये बात उन्होंने गाजियाबाद में कही जहां से वो सांसद हैं। फरीदाबाद में 19 अक्टूबर की रात को राजपूतों ने दलित परिवार के दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार दिया था।

हालांकि बाद में वीके सिंह ने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि फरीदाबाद की घटना और कुत्ते को पत्‍थर मारने के बयान को एक साथ जोड़कर ना देखें।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इसका क्या राजनीतिक जुड़ाव है, लेकिन आरोपियों पर बिल्कुल भी दया नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि वो मीडिया से भी अपील करते हैं कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर नहीं पेश किया जाए।

जो उन्होंने कहा और जो वो कह रहे हैं वो एकदम स्पष्ट है, इसमें कुछ भी अस्पष्ट नहीं है। उनके बयान और घटना में कोई समानता नहीं है।

उनका उस घटना पर ऐसा बयान देने का इरादा नहीं था। उन्होंने बाद में टवीट किया कि हमारे जवानों और मैंने अपनी जिंदगी को जाति, सम्प्रदाय और धर्म से दूर हटकर देश के लिए जिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed