फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lawyers given Jammu bandh call today to run all courts under one roof

Jammu: एक छत के नीचे सभी अदालतें चलाने के लिए वकीलों का जम्मू बंद आज

Mon, 29 Aug 2022 09:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 09:57 AM IST
सार

बार एसोसिएशन की ओर से 29 अगस्त को जम्मू बंद का एलान किया है। वकीलों के आह्वान पर तमाम बाजार एसोसिएशन, व्यापारिक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है।

विज्ञापन
Lawyers given Jammu bandh call today to run all courts under one roof
Jammu - फोटो : संजय गुप्ता

विस्तार

हाईकोर्ट परिसर में बहुमंजिला इमारत बना कर एक छत के नीचे सभी अदालतें चलाने की मांग के लिए बार एसोसिएशन की ओर से 29 अगस्त को जम्मू बंद का एलान किया है। वकीलों के आह्वान पर तमाम बाजार एसोसिएशन, व्यापारिक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। बंद के दौरान सभी बाजार बंद रहेंगे। टकराव की स्थिति से निपटने के लिए शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


रविवार को वकीलों ने हाईकोर्ट में इकट्ठा हो कर बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई। बताया कि बंद के दौरान शांतिपूर्वक विरोध जताएंगे और हाईकोर्ट से रैली निकालकर पूरे शहर में मार्च करेंगे। हालांकि ट्रांसपोर्टरों ने समर्थन नहीं दिया है। इस कारण वकीलों और ट्रांसपोर्टरों में गतिरोध देेखा जा सकता है। बार एसोसिएशन के महासचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि वकीलों की तरफ से शांतिपूर्वक बंद कर रैली निकालेंगे। वकील किसी तरह का विवाद नहीं चाहते और उम्मीद है कि शहरवासी पूरा समर्थन देंगे। सनद रहे कि चैंबर आफ कामर्स, वेयर हाउस समेत तमाम बड़ी एसोसिएशन की ओर से समर्थन दिया गया है। रविवार को हाईकोर्ट में तमाम वरिष्ठ वकील पहुंचे और बंद को लेकर फैसला किया गया। 
विज्ञापन


क्यों जरूरी है हाईकोर्ट में बहुमंजिला इमारत

महासचिव सुरजीत सिंह ने कहा कि केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण हाईकोर्ट से बाहर चलता है। ऋण संबंधित मामलों की सुनवाई चंडीगढ़ प्राधिकरण में होती है। अर्धसैनिक बलों के मामले, विशेष मामलों, उपभोक्ता अदालत, पंजीकरण कार्य और अन्य न्यायायिक कार्य अलग-अलग जगहों पर होते हैं। ऋण संबंधित मामलों के लिए प्रदेश के लोगों को 300 से 600 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जबकि अन्य मामलों के लिए पूरा दिन लोग इधर से उधर जाने के लिए मजबूर होते हैं। यदि यह सभी कार्य एक ही जगह होने से समय के साथ ही आर्थिक नुकसान नहीं होगा। इससे वकीलों का समय भी बचेगा। हाईकोर्ट में पर्याप्त जमीन है, जहां पर बहुमंजिला इमारत बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पार्टी ने दिया जम्मू बंद को समर्थन 

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने 29 अगस्त को बार एसोसिएशन के जम्मू बंद को समर्थन देने का एलान किया है। पार्टी के संभागीय अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि जम्मू बार एसोसिएशन की मांगें जायज हैं और संगठन हमेशा लोगों की आकांक्षाओं के प्रति समर्पित रहा है। ऐसे में अपनी पार्टी जम्मू बंद को सफल बनाने में पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed