फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lawyer Monika Kohli appointed as Additional Advocate General in JK High Court Jammu wing

JK High Court: वरिष्ठ वकील मोनिका कोहली जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त

Mon, 03 Oct 2022 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 03 Oct 2022 04:04 PM IST
सार

मोनिका कोहली की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए है, जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। वह जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के जम्मू विंग में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त की गई हैं।

विज्ञापन
lawyer Monika Kohli appointed as Additional Advocate General in JK High Court Jammu wing
Lawyer Monika Kohli - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ वकील मोनिका कोहली को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के जम्मू विंग में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


कानून और संसदीय कार्य विभाग (न्यायिक प्रशासन अनुभाग), सरकार के सचिव अचल सेठी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मोनिका कोहली की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए है, जिसे विस्तार दिया जा सकता है।
विज्ञापन


सरकार के सचिव, कानून और संसदीय कार्य विभाग (न्यायिक प्रशासन अनुभाग) अचल सेठी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मोनिका कोहली की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए है, जिसे बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में अप्रैल 1999 से वकालत कर रहीं मोनिका कोहली उच्च न्यायालय में सीबीआई की स्थायी वकील हैं और आतंकवाद से जुड़े कई अहम मामलों संभाल रही हैं।

वह प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक के खिलाफ दो प्रमुख मामलों में मुख्य अभियोजक हैं। 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद का अपहरण और चार भारतीय वायु सेना की हत्या के केस में वह मुख्य अभियोजक हैं।


मोनिका कोहली ने पिछले दो दशकों में सुप्रीम कोर्ट, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और हरियाणा और दिल्ली के उच्च न्यायालयों और राष्ट्रीय, राज्य और जिला उपभोक्ता संरक्षण न्यायाधिकरण सहित विभिन्न अदालतों में कई मामलों को संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed