फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   law university

Jammu News: लाॅ यूनिवर्सिटी के लिए जम्मू में छात्र आंदोलन तेज, सरकार को चेतावनी

विज्ञापन
law university
- केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में भी कानून की पढ़ाई शुरू करने की मांग
विज्ञापन


जम्मू। प्रदेश में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ विभाग छात्रों ने साफ कहा कि संतुलन और न्याय तभी संभव है, जब जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित की जाए। साथ ही कश्मीर की तरह केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में कानून की पढ़ाई शुरू करने की भी मांग उठाई गई। छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांग अनसुनी रही तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

एनएलयू फॉर जम्मू अभियान के तहत आयोजित पत्रकार वार्ता में अधिवक्ता केतन कुमार ने कहा कि एनएलयू का मतलब केवल एक शहर नहीं, बल्कि जम्मू प्रांत के दस जिलों के छात्रों का शैक्षणिक अधिकार है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना केंद्र सरकार नहीं, बल्कि राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है और इसके लिए निर्णय और बजट स्थानीय सरकार को ही तय करना होता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय असमानता का हवाला देते हुए कहा कि 2024-25 में जम्मू क्षेत्र से करीब 4,500 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ जबकि श्रीनगर से लगभग 1,500 करोड़ का योगदान रहा। इसके बावजूद विधि शिक्षा में जम्मू को बराबरी का अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वह मुद्दे को लेकर साथियों के साथ उपराज्यपाल से भी मांग उठा चुके हैं। इस दौरान अर्शी शर्मा, रिदम वर्मा और आकाश भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed