फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Law Minister Rijiju said, common man is getting justice at his doorstep

जम्मू-कश्मीर: कानून मंत्री रिजिजू बोले, आम आदमी को उसके दरवाजे पर मिल रहा न्याय 

Fri, 29 Oct 2021 11:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 29 Oct 2021 11:54 PM IST
सार

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने अनंतनाग में विधिक सेवा और जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात कर स्थानीय समस्याओं के बारे में भी जाना। 
 

विज्ञापन
Law Minister Rijiju said, common man is getting justice at his doorstep
अनंतनाग में कार्यक्रम के दौरान कानून मंत्री किरेन रिजिजू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि न्याय तक पहुंच हर व्यक्ति का अधिकार है। प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए अदालतें लगातार प्रयास कर रही हैं ताकि आम आदमी को उसके दरवाजे पर न्याय मिल सके। वह जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण श्रीनगर की ओर से अनंतनाग के अस्तनमार्ग (धारा) में आयोजित विधिक सेवा और जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निवासियों को पेयजल, जल निकासी, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अधिकार है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया जनपहुंच कार्यक्रम लोगों से उनके मुद्दों को हल करने हेतु सीधे संपर्क करने के लिए एक खिड़की प्रदान करता है। सरकार चाहती है कि जम्मू-कश्मीर का प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो और इस संबंध में कई पहल की जा रही है।
विज्ञापन


बागवानी, स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, युवा सेवा और खेल श्रम विभाग, वन और डीएलएसए श्रीनगर सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों को स्थापित किया गया, जिसमें उनके संबंधित विभागों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। रिजिजू ने प्रत्येक स्टाल का दौरा कर प्रत्येक विभाग की गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। शिविर में न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे कार्यकारी अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण, प्रदेश के कानून सचिव अचल सेठी और अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व सहायता सामग्री वितरित
शिविर में कई कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र तथा अन्य सहायता सामग्री वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा लाभार्थियों को 15 व्हील चेयर, 15 श्रवण सहायता, 16 विवाह सहायता, सब्सिडी दर पर 01 बोरवेल का वितरण किया।


बागवानी विभाग द्वारा 50000, राजस्व विभाग द्वारा 35 अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और 50 अधिवास प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा 01 ट्रैक्टर, 01 टिलर, बीज, मशरूम और ताजी सब्जियां, युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा पंजीकृत क्लबों को 20 खेल किट, 8 को वित्तीय सहायता, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 50 जॉब कार्ड, 25 गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के बेसलाइन टेस्ट और टीकाकरण और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण श्रीनगर द्वारा 15 मामलों में कानूनी सहायता प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed