फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Launching pads designed to infiltrate the LoC are fully packed with trained terrorists.

घुसपैठ को एलओसी पर लॉन्चिंग पैड प्रशिक्षित आतंकियों से पैक, पाकिस्तानी पोस्ट के आस-पास बनाए गए हैं ठिकाने

Sat, 19 Sep 2020 09:39 AM IST
शाहरुख खान बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Sep 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Launching pads designed to infiltrate the LoC are fully packed with trained terrorists.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एलओसी पर घुसपैठ के लिए बनाए गए लॉन्चिंग पैड प्रशिक्षित आतंकियों से पूरी तरह पैक हैं। इनपुट है कि यह लॉन्चिंग पैड पाकिस्तानी सेना की पोस्ट के आस-पास ही बनाए गए हैं ताकि घुसपैठ कराने में आसानी रहे। 
विज्ञापन


सर्दियां तथा बर्फबारी शुरू होने से पहले अधिक से अधिक आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने के लिए आईएसआई की साजिश के तहत ही पूरी एलओसी पर राजोरी से लेकर उत्तरी कश्मीर तक पाकिस्तान लगातार सीजफायर कर रहा है। गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने बताया कि जम्मू संभाग में राजोरी, पुंछ से लेकर उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा, बारामुला व कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे इलाकों में 55 से अधिक लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों की गतिविधियां देखी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक पैड पर 25 से 30 आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है। इनमें लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद व हिजबुल मुजाहिदीन के प्रशिक्षित तथा हथियारों से लैस आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है। 

सूत्रों के अनुसार, अगले एक से डेढ़ महीने में बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। ऐसे में घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाएंगे। बर्फबारी शुरू होने से पहले ही अधिक से अधिक आतंकियों को धकेलने की साजिश के तहत ही इन्हें पूरी तरह तैयार रखा गया है। 

इस वजह से आए दिन पाकिस्तानी सैनिक गोलाबारी कर रहे हैं। गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिशें की जा रही हैं। तीन दिन पहले ही उत्तरी कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया है। 

इस खतरे को देखते हुए ही सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे तथा डीजीपी दिलबाग सिंह ने एलओसी का दौरा कर सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया। सेना प्रमुख ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने की हिदायत दी। 

एलओसी पर अतिरिक्त सतर्कता, अत्याधुनिक उपकरणों से सर्विलांस
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी शुरू होने से पहले अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पूरी एलओसी पर गश्त तेज कर दी गई है। इसके साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों से सर्विलांस किया जा रहा है। जहां कहीं भी संदिग्ध हलचल दिखती है तो उसके अनुरूप फौरन कार्रवाई करते हुए दुश्मन की घुसपैठ कराने की कोशिश को नाकाम बनाया जाता है।
 

इनपुट कई तरह के आते रहते हैं। पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की साजिशें कर रहा है। इसमें आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिशें भी शामिल हैं, जिसे एलओसी पर नाकाम बनाया जा रहा है। पाकिस्तान की हर साजिश को नाकाम बनाने में सुरक्षाबल सक्षम हैं। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। घुसपैठ से लेकर घाटी में आतंकी वारदातों पर पूरी नजर है।
-दिलबाग सिंह, डीजीपी, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed