{"_id":"646bf84d5a957630d75b45d46c629880","slug":"latest-news-about-daily-wager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलीवेजरों को स्थायी करने की योजना पर काम जारी: राथर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलीवेजरों को स्थायी करने की योजना पर काम जारी: राथर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 31 Aug 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने शनिवार को विधानसभा के सदस्यों के सामने यह जानकारी पेश की कि सरकार एक ऐसी योजना का गठन करने पर पूर्ण रूप से विचार कर रही है, जिसके अंतर्गत डेली वेजर/सीपी वर्कर और कांट्रैक्चुअल कर्मचारियों को राज्य में स्थायी नौकरियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
सदन में हकीम मोहम्मद यासीन, अब्दुल हक खान, मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, अब्दुल रेहमान वीरी और जी एम सरूरी द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा एक कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया गया है जो कर्मचारियों की इस मांग पर काम कर रही है।
विज्ञापन
कमेटी द्वारा सभी विभागों से उन कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है जो जनवरी 1994 से पूर्व विभागों में काम कर रहे हैं, लेकिन कई विभागों की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है। राथर द्वारा यह आश्वासन दिलाया गया कि जैसे ही सभी विभागों की ओर से यह जानकारी पूर्ण रूप से प्राप्त होगी।
विज्ञापन
उसी समय कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए एक योजना के अंतर्गत प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की इस मांग को लेकर शुरू से गंभीर थी लेकिन एक लंबी प्रक्रिया और योजना का गठन करने को लेकर यह मांग विलंबित हो गई।