फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   latest about kashmir disaster

कश्मीर: भूस्खलन में एक ही परिवार के 16 लोग दबे

Tue, 31 Mar 2015 03:28 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
latest about kashmir disaster

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में करालगुंड इलाके के लादेन गांव में भूस्खलन से एक ही कुनबे के 16 लोग मलबे में दब गए। बचाव अभियान के दौरान छह शव बरामद कर लिए गए हैं। यह घटना उस समय घटी, जब मूसलाधार बारिश के दौरान इलाके में भूस्खलन हुआ, जिसमें कई मकान धंस गए।

विज्ञापन


गांव के लोगों के अनुसार भारी बारिश के कारण इलाके में कई जगह जमीन खिसकने की खबरें आ रही थीं, लेकिन सोमवार सुबह गांव में अचानक भारी भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में लालदीन हजाम उर्फ लाला हजाम के पांच मकान आ गए। लोगों के अनुसार इस परिवार के 16 लोग इनमें 2 मकानों में रह रहे थे।
विज्ञापन


सभी मलबे में दब गए। भूस्खलन में मवेशी भी दब गए थे, जिन्हें पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से बचाया। बडगाम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि अभी तक मलबे से केवल छह शव ही बरामद हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी लोगों को खोजने के लिए अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मलबा काफी अधिक है इसलिए अभियान में परेशानियां आ रही हैं। अधिकारी के अनुसार रास्ता तंग होने के कारण घटनास्थल तक जेसीबी नहीं पहुंच सकी है।

151 परिवारों के 728 लोग सुरक्षित निकाले

latest about kashmir disaster

कश्मीर में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए आपरेशन जारी है। पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार अब तक 151 परिवारों के 728 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन्हें विभिन्न जगहों पर ठहराया गया है। आईजी एसजेएम गिलानी के अनुसार स्थिति पर करीबी से नजर रखी जा रही है।

अकेले शोपियां और आसपास के क्षेत्र से 550 लोगों को निकाला गया है। इनमें 158 लोग पहलीपोरा इलाके में फंसे थे। 170 लोगों को किचपथरी पायेन सहित आसपास के क्षेत्रों से निकाला गया है। एसपी पुलवामा के अनुसार क्षेत्र से 18 परिवारों के 90 लोगों को भी सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। कुलगाम के मर्सी मोहल्ला के 5 परिवारों के 25 लोग भी बाढ़ में फंसे थे, जिन्हें निकाल लिया गया।

महबूबा ने नुकसान पर दुख जताया

latest about kashmir disaster

पीडीपी की अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने बडगाम जिले के चाडूरा के लालदान क्षेत्र में भू स्खलन और उधमपुर जिले में बाढ़ से जान माल के नुकसान पर गहरा दुख प्रकट किया है। यहां पर जारी प्रेस बयान में महबूबा ने मंडल प्रशासन से कहा हैं कि बचाव और राहत कार्र्य तेजी से चलाये ताकि मलबे में दबे लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सकें।

उन्होंने मृतक लोगों के परिजनों को तल्काल अनुदान राहत जारी करने को भी कहा है। उन्होंने बचाये गये परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने के लिए भी प्रशासन को कहा है। महबूबा ने जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे को बहाल करने के लिए कदम उठाने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed