{"_id":"5a68b9214f1c1bcb268b62ef","slug":"lashkar-terrorist-threats-to-kashmiri-student-for-republic-day-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर के दो आतंकियों का वीडियो वायरल, कश्मीरी छात्राओं को गणतंत्र दिवस समारोह से दूर रहने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लश्कर के दो आतंकियों का वीडियो वायरल, कश्मीरी छात्राओं को गणतंत्र दिवस समारोह से दूर रहने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा के कन्या हाई स्कूल के प्रिंसिपल से आतंकियों की पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों आतंकी स्कूल के प्रिंसिपल से यह पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उसने स्कूल की छात्राओं को जबरदस्ती क्यों गणतंत्र दिवस के समारोह में हिस्सा लेने के लिए कहा है।
प्रिंसिपल गुलाम मोहम्मद शेख आगे से जवाब देते नजर आ रहे हैं कि वह सरकारी मुलाजिम हैं। उनको जैसा आदेश हुआ है, वे इसका पालन कर रहे हैं। वीडियो में प्रिंसिपल से आतंकी माफी मांगने को कह रहे हैं।
प्रिंसिपल ने जवाब दिया कि उसने कन्याओं को मजबूर नहीं किया है। न ही वह किसी कन्या को ऐसा करने को कहेगा। यह वीडियो प्रिंसिपल के घर में बनाया गया है। आतंकियों ने स्कूल के प्रिंसिपल से यह भी कहा कि उस शिक्षक का नाम बताओ जिसने कन्याओं को नृत्य सिखाया है।
विज्ञापन
पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद आलम का कहना है कि इस घटना का कड़ा संज्ञान लिया गया है। इस वीडियो में आतंकी हैं। हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कानून के तहत मामले में कार्रवाई की जाएगी।