फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar terrorist Talib Hussain interviews BJP leader Ravindra Raina

रियासी लश्कर आतंकी मामला : मार्च-अप्रैल में तालिब ने राजोरी में करवाए धमाके, मई में भाजपा की सदस्यता लेकर प्रदेश अध्यक्ष रैना के इंटरव्यू भी लिए  

Mon, 04 Jul 2022 12:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 12:36 AM IST
सार

राजोरी में कई आईईडी धमाकों की वारदातों के मास्टर माइंड समेत लश्कर-ए-ताइबा के दो हथियारबंद आतंकियों को रियासी के ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। लश्कर आतंकी तालिब हुसैन भाजपा की सदस्यता ले चुका था। इसके साथ ही वह प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का भी कई बार वह साक्षात्कार भी कर चुका है। उसकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं। 

विज्ञापन
Lashkar terrorist Talib Hussain interviews BJP leader Ravindra Raina
रियासी में पकड़ा गया आतंकी तालिब हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियासी से पकड़ा गया लश्कर आतंकवादी तालिब हुसैन पत्रकार बनकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय त्रिकुटा नगर तक में घुसपैठ कर चुका था। अकसर वह भाजपा मुख्यालय में आता जाता रहता था। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का भी कई बार वह साक्षात्कार भी कर चुका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने स्वयं इसकी जानकारी दी है। रैना का कहना है कि पत्रकार बनकर वह भाजपा मुख्यालय में सक्रिय रहता था।

विज्ञापन

नौ मई 2022 को अनुसूचित जाति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

उनका दावा है कि वह पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं था। वहीं भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी शेख बशीर का कहना है कि तालिब हुसैन ने नौ मई 2022 को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसे सोशल मीडिया विभाग का जिम्मा सौंपा गया था। वह सक्रिय नहीं रहा और 27 मई 2022 को उसने इस्तीफा दे दिया था। उसने नौ मई 2022 को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की सदस्यता भी हासिल की थी।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं के साथ आतंकी की तस्वीर 

आतंकी तालिब और उसके सहयोगी फैसल अहमद डार के पकड़े जाने के बाद उसकी तस्वीर भाजपा नेताओं के साथ वायरल हो गई। तस्वीरों में भाजपा जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना के साथ शाह की कथित तस्वीरें और पार्टी के कार्यक्रमों में उसकी भागीदारी की तस्वीरें लगातार शेयर होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तालिब हुसैन लश्कर का कमांडर: डीजीपी 

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इसे बहादुरी की मिसाल करार देते हुए ग्रामीणों को दो लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा की। वहीं, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ लोगों के संकल्प की नजीर है। उन्होंने बहादुरी के इनाम के तौर पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया है। पकड़े गए आतंकियों में तालिब हुसैन लश्कर का कमांडर है, जो राजोरी जिले में पिछले कुछ माह के दौरान हुए आईईडी धमाकों का मास्टर माइंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed