लश्कर आतंकी रडार से बाहर, एजेंसियों की चिंता बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुसपैठ करने के लिए पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुसे लश्कर के छह-सात आतंकी सुरक्षा बलों की रेंज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये आतंकी बीते सप्ताह इंटरनेशनल बॉर्डर क्रास करके भारत में दाखिल हुए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से पहले इस घुसपैठ को गंभीरता दे लिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह आतंकी दिल्ली पहुंचकर ओबामा के काफिले को भी निशाना बना सकते हैं।
सुत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि लश्कर के चार अन्य आतंकी गुट सीमा पार करके भारत में आतंक मचाने के लिए दाखिल हुए हैं। हालांकि अभी इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
वायरलेस इंटरसेप्ट द्वारा सेना ने आतंकियों के गुट को भारत में दाखिल होते हुए ट्रेक किया था। अब यह आतंकी गुट जम्मू-कश्मीर में कहीं छिप गया है और सुरक्षा बलों की रडार की रेंज से बाहर हो चुका है।
दिल्ली जाने की फिराक में आतंकी गुट
यह गुट दिल्ली में आतंक मचाने के लिए आया है जो सही मौका के इंतजार में है। 26 जनवरी को लेकर रियासत में कड़ी सुरक्षा के बीच यह गुट रेल या बस के द्वारा दिल्ली जाकर बराम ओबामा को निशाना बना सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि पीओके में पाकिस्तानी लांच पैड पर यह आतंकी लंबे समय से घुसपैठ के लिए इंतजार कर रहे थे। खुफिया एजेंसियों ने इन आतंकियों के भारत में आने से पहले उनकी वायरलेट बातचीत रिकॉर्ड की थी लेकिन जब से यह गुट भारत में दाखिल हुए हैं तभी से उनको ट्रेस नहीं किया जा सका है।
हालांकि सुरक्षाबलों ने उस इलाके को ट्रेस कर लिया है जहां से घुसपैठ की गई है लेकिन अभी तक आतंकियों की मौजूदा लोकेशन के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। आतंकियों के खात्मे के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
इसके साथ ही खबर यह भी है कि पाकिस्तान ने चार लश्कर आतंकी गुट भारत में आतंक मचाने के लिए भेजे हैं। इसके इंपुट के बाद से देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।