{"_id":"6352bc0f062b9921bd468514","slug":"lashkar-terrorist-arrested-with-two-grenades-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: बांदीपोरा में लश्कर आतंकी दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार, सुरक्षाबलों पर हमले की रच रहे थे साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: बांदीपोरा में लश्कर आतंकी दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार, सुरक्षाबलों पर हमले की रच रहे थे साजिश
Fri, 21 Oct 2022 09:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 21 Oct 2022 09:04 PM IST
सार
सुरक्षाबलों को विशेष इनपुट मिले थे कि लश्कर आतंकी नाके से गुजरने वाला है। इसके आधार पर संयुक्त नाका लगाया। इस दौरान एक प्रशिक्षित आतंकी पकड़ा गया।
विज्ञापन
बांदीपोरा में तैनात सुरक्षाबल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक खेत में छिपा कर रखे गए दो ग्रेनेड बरामद किए गए। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में बैठे हैंडलरों ने उसे सुरक्षाबलों पर हमले का काम सौंपा था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को विशेष इनपुट मिले थे कि एक लश्कर आतंकी नाके से गुजरने वाला है। इसके आधार पर बांदीपोरा पुलिस ने 14 आरआर और सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के साथ संयुक्त रूप से नाका लगाया। इस दौरान एक प्रशिक्षित आतंकी पकड़ा गया।
विज्ञापन
उसकी पहचान बांदीपोरा निवासी शाहिद हुसैन के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर धान के खेतों में रखे गए दो ग्रेनेड बरामद किए गए। गिरफ्तार आतंकवादी पीओजेके में बैठे लश्कर आतंकियों के संपर्क में था।
विज्ञापन
उसके हैंडलरों ने बांदीपोरा में पुलिस व सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का काम सौंपा था। उसे बांदीपोरा में युवाओं को लश्कर-ए-ताइबा में भर्ती करने के लिए युवाओं को लामबंद करने का काम भी सौंपा गया था।