फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar handler sitting in POJK suspected of blast in Udhampur, terrorist network running Doda resident

Udhampur Bus Blast: पीओजेके में बैठे लश्कर हैंडलर पर उधमपुर में धमाके का शक, डोडा निवासी चला रहा आतंकी नेटवर्क

Sat, 01 Oct 2022 02:26 AM IST
विमल शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 02:26 AM IST
सार

उधमपुर के सलाथिया चौक पर नौ मार्च को हुए धमाके में तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों ने मॉड्यूल की तरह वारदात को अंजाम दिया। अब दो बसों में धमाके से खुबैब के तार जुड़ने पर यह आशंका भी पुख्ता हो रही है कि उधमपुर व सटे जिलों में कई और मॉड्यूल सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Lashkar handler sitting in POJK suspected of blast in Udhampur, terrorist network running Doda resident
Udhampur Bus Blast - फोटो : एएनआई

विस्तार

उधमपुर में एक के बाद एक हुए दो धमाकों में शक की सुई आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा पर है। जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि सीमा पार पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू - कश्मीर (पीओजेके) में बैठकर आतंकी गतिविधियां चलाने वाले लश्कर के हैंडलर डोडा निवासी मोहम्मद आमिन उर्फ खुबैब की यह करतूत है।

विज्ञापन


उधमपुर में सलाथिया चौक पर नौ मार्च को कोर्ट के बाहर हुए धमाके में भी इसका नाम आया था। स्टिकी बम से किए गए हमले में एक नागरिक की मौत हो गई थी जबकि 16 घायल हुए थे। सूत्रों के अनुसार डोडा निवासी खुबैब का पिता मोहम्मद इशहाक लश्कर का प्रशिक्षित आतंकी था जिसे 2003 में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन


खुबैब भी हथियारों की ट्रेनिंग लेने पीओजेके चला गया और फिर वहीं से आतंकी गतिविधियां चलाने लगा। खुबैब को चिनाब घाटी में फिर से आतंकवाद को जिंदा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके तहत वह डोडा, किश्तवाड़, रामबन, भद्रवाह और आसपास के इलाकों में युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आतंकवाद के रास्ते पर झोंकने में लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उसने आत्मसमर्पण कर चुके आतंकियों को दोबारा सक्रिय करने की साजिश की। युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये वह बरगलाता है। सूत्रों ने बताया कि नौ मार्च को स्टिकी बम हमले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया था।
 

जिन्होंने पूछताछ में यह स्वीकार किया था कि खुबैब के इशारे पर उन्होंने स्टिकी बम रखा था। इसी को आधार बनाकर जांच की जा रही है। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। 

कई मॉड्यूल होने की आशंका

उधमपुर के सलाथिया चौक पर नौ मार्च को हुए धमाके में तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों ने मॉड्यूल की तरह वारदात को अंजाम दिया। अब दो बसों में धमाके से खुबैब के तार जुड़ने पर यह आशंका भी पुख्ता हो रही है कि उधमपुर व सटे जिलों में कई और मॉड्यूल सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन तमाम आशंकाओं को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी हैं।

डूडू-बसंतगढ़ कनेक्शन की तलाश

धमाके को लेकर रामनगर तथा डूडू-बसंतगढ़ कनेक्शन की भी तलाश की जा रही है। रामनगर को शांत इलाका माना जाता है, लेकिन डूडू-बसंतगढ़ में आतंकी सक्रिय रहे थे। उधमपुर में जिन दो बसों में धमाका हुआ वे दोनों रामनगर तथा सुदूरवर्ती डूडू-बसंतगढ़ से आयी थीं।

 

डूडू-बसंतगढ़ में 1993 से 1995 के बीच आतंकी सक्रिय थे। दिसंबर 1993 में बसंतगढ़ थाने पर आतंकियों ने हमला भी किया था। उस समय उधमपुर के एसएसपी रहे पूर्व डीजीपी डॉ. एसपी वैद का कहना है कि रामनगर और डूडू-बसंतगढ़ की बसों में धमाका शक पैदा करता है। इसलिए इसकी विस्तृत जांच की जानी चाहिए कि क्या दोनों जगह से विस्फोट का कोई कनेक्शन तो नहीं है। इस कनेक्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed