{"_id":"5c965b64bdec22493442e373","slug":"large-quantities-of-arms-recovered-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद, तीन दिन से जारी ऑपरेशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद, तीन दिन से जारी ऑपरेशन समाप्त
Sat, 23 Mar 2019 09:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार और गोला बारूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ शनिवार को समाप्त हो गई। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में गोला बारूद के अलावा दो एके-47 राइफल्म, तीन ग्रेनेड व मैगजीन बरामद किये हैं। यहां शुक्रवार को जैश के दो आतंकी मारे गए थे। इनमें एक पाकिस्तानी था। पुलिस ने फिलहाल स्थानीय लोगों से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोपोर के मीर मोहल्ला वारपोरा में एक सूचना के आधार पर वीरवार को सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ़ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान इलाके में छुपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। शुक्रवार देर शाम तक रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी के दौरान दो आतंकी मारे गए थे। वहां तीसरे आतंकी की मौजूदगी की आशंका के चलते ऑपरेशन उसके बाद भी जारी रहा।
विज्ञापन
दूसरे आतंकी की शिनाख्त
एसएसपी जावेद इकबाल ने बताया कि 3 दिन तक चले ऑपरेशन में स्थानीय लोगों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया और यही कारण है कि ऑपरेशन काफी लंबा खिंचा। इकबाल ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मार गिराए गए, जिनमें से एक स्थानीय और दूसरा पाकिस्तानी है। स्थानीय आतंकी की शिनाख्त सोपोर के रहने वाले ताहिर मौलवी के तौर पर हुई है जो 8 माह से इलाके में जैश की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन