{"_id":"596651794f1c1bfa5b8b47fa","slug":"landslide-on-mata-vaishno-devi-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, महिला श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, महिला श्रद्धालु घायल
ब्यूरो,अमर उजाला/कटड़ा
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
vaishno devi
- फोटो : f
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को झमाझम बारिश से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को करीब चार बजे बाणगंगा आटो स्टैंड के पास भूस्खलन की चपेट में आने से आटो क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल महिला श्रद्धालु पी रतलामा (65) पत्नी मस्तानी, नीलरू,आंध्रप्रदेश की रहने वाली है। बुधवार को दिनभर बारिश से भैरो घाटी मार्ग पर भूस्खलन हुआ। इससे इस मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन
अर्धकुंवारी जाने वाले नए मार्ग पर भी पत्थर गिरने से इसे एहतियातन बंद कर दिया गया। प्राचीन मार्ग से यात्रियों की आवाजाही जारी थी। वहीं बारिश के कारण जम्मू शहर में भी तमाम लोगों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन