फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Landslide on Jammu Poonch highway traffic stopped traffic plying on Jammu Srinagar highway

J&K Highways: जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही हुई बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात जारी

Mon, 04 Mar 2024 12:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 12:07 PM IST
सार

जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे करीब तीन दिन के बाद बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Landslide on Jammu Poonch highway traffic stopped traffic plying on Jammu Srinagar highway
जम्मू-पुंछ मार्ग पर हुआ भूस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

बीते दिनों बिगड़े मौसम का असर अभी भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रहा है। सोमवार को जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ। जिला पुंछ के सुरनकोट तहसील के धुंधक क्षेत्र में भारी भूस्खलन के चलते यातायात बाधित हो गया। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन की तरफ से मलबा हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


उधर, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे करीब तीन दिन के बाद बहाल हो गया है। बिगड़े मौसम के बीच रामबन में जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया था। इससे मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा। जम्मू से कश्मीर की सड़क से यात्रा करने वाले कई यात्री अलग-अलग जगहों पर फंसे रहे। सोमवार सुबह पहले फंसे हुए छोटे वाहनों को निकाला गया। इसके बाद अन्य वाहनों को भी आवाजाही करने की अनुमति दे दी गई। ऐसे में आज यातायात इस मार्ग पर चल रहा है।

विज्ञापन

रामबन में बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, तीन घायल

जम्मू संभाग की जिला रामबन में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed