फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide many places on Jammu Srinagar highway

मौसम साफ, पर हाईवे पर मुसीबतें कायम

Wed, 08 Apr 2015 11:30 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
landslide many places on Jammu Srinagar highway

जम्मू कश्मीर में बुधवार को मौसम साफ होने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुसीबतें कायम रहीं। बटोत और रामबन के बीच भूस्खलन व सड़क के एक हिस्से के बैठ जाने से हाईवे दो घंटे ठप रहा।

विज्ञापन


इस बीच श्रीनगर से जम्मू के लिए हजारों वाहनों को छोड़ा गया। इस बीच हाईवे एकतरफा होने से जम्मू बस स्टैंड पर शाम तक डेढ़ हजार यात्री फंस गए थे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

 
श्रीनगर से जम्मू के लिए बुधवार को एकतरफा खोले गए हाईवे में हजारों वाहनों के छोड़े जाने से कई जगह जाम की स्थिति रही। दोपहर डेढ़ बजे तक बनिहाल टन्नल पार करने वाले वाहनों को ही जम्मू आने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर चश्मा में भूस्खलन से दो घंटे ठप रहा यातायात

landslide many places on Jammu Srinagar highway

इस बीच बटोत से करीब छह किमी. ऊपर अमर चश्मा राजमार्ग पर शाम 3.15 बजे अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा सड़क पर आ गया। जिससे दो घंटे हाईवे बंद रहा। इसी तरह बटोत और रामबन के बीच पीड़ा राजमार्ग पर सड़क के एक हिस्से के बैठ जाने से जाम की समस्या बढ़ गई है।

यहां एक लाइन ही वाहनों को छोड़ा जा रहा है। हाईवे के बीच लिंक मार्गों से भी वाहनों को छोड़े जाने से यात्रियों को राहत मिली है। इस बीच मौसम साफ रहने पर जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री कम 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 1.1, पहलगाम में 4.0, गुलमर्ग में 0.6 और कारगिल में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने पर हाईवे को दुरुस्त बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed