फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Landslide in Mahore area of Reasi district of Jammu and Kashmir

Reasi Landslide: रियासी की माहौर तहसील में भूस्खलन, घर ढहने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Sat, 30 Aug 2025 01:35 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Aug 2025 01:35 PM IST
सार

Landslide in Mahore: जिला प्रशासन ने पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से सतर्क रहने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय भूस्खलन हुआ उस वक्त घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
Landslide in Mahore area of Reasi district of Jammu and Kashmir
रियासी भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासी जिले के माहौर तहसील के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर गिर गया, जिसमें एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह-सुबह उस समय घटी जब भूस्खलन के कारण ढलान पर स्थित मकान मलबे में दब गया। घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों सहित बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और अब सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान संवेदनशील ढांचों में रहने से बचने की अपील की है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के माहौर तहसील के एक छोटे से गांव कराड़ा में बीती रात बादल फटने की दुखद घटना हुई। इस हादसे में नजीर अहमद, उनकी पत्नी वजीरा बेगम और उनके पांच बच्चों की मौत हो गई।

जेकेएनसी के विधायक खुर्शीद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में पहले कभी इतनी भारी बारिश नहीं देखी गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह घटनास्थल से सभी शवों को बरामद किया।
 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, "रियासी और रामबन में बादल फटने और बारिश से हुए भूस्खलन से व्यथित हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। बचाव और राहत अभियान जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed