{"_id":"66400c5cb24c8e9261010dd7","slug":"landslide-girl-dies-jammu-news-c-10-jmu1038-358414-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी में सिर पर पत्थर गिरने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी में सिर पर पत्थर गिरने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
- डंडोत इलाके में सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के डंडोत इलाके में शनिवार सुबह सिर पर पत्थर गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी घर से दूध लेकर बाजार में बेजने जा रही थी। यह हादसा सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन से हुआ। अधिकारियों ने बताया कि शाजिया अख्तर बुद्धल इलाके में डंडोत गांव के पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से गुजर रही थी और पहाड़ी से गिरे एक पत्थर की चपेट में आ गई। लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किशोरी की मौत के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और बुद्धल-माहौर-गूल सड़क के विस्तारीकरण में लगी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी एवं भाजपा नेता मंजूर अहमद नाइक ने कहा कि निर्माण कंपनी की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भूस्खलन के कारण राजोरी-रियासी सड़क अवरुद्ध हो गई। संबंधित कंपनी ने मशीनरी लगाकर मलबा हटा दिया। हालांकि पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। बावजूद इसके कंपनी ने सड़क पर आवाजाही की अनुमति दे दी। उधर, शनिवार को हादसे के बाद ग्रामीणों ने तीन घंटे तक प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद तहसीलदार कोटरंका साहिल अली शाह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवार को एसडीआरएफ के अलावा रेडक्रॉस से आर्थिक मदद दी जाएगी। उसके अलावा सड़क निर्माण कंपनी से भी आर्थिक मदद के लिए बात की जाएगी।