{"_id":"64c4aa4e01dececf0e00fb37","slug":"landmine-exploded-near-loc-in-j-k-s-poonch-jammu-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
Sat, 29 Jul 2023 11:28 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:28 AM IST
सार
पुंछ एलओसी के पास बारूदी सुरंग फटने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इलाके में लगातार बारिश होने के कारण यह घटना हुई।
विज्ञापन
पुंछ एलओसी पर सुरक्षाबला (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार तड़के बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दिगवार इलाके के टेरवान गांव में खोखरी पोस्ट के पास लगातार बारिश के बीच सुबह करीब 4 बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने तुरंत इलाके की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला।आतंकवादियों को सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने से रोकने के लिए एलओसी से आगे के इलाकों को बारूदी सुरंगों तैयार की जाती है। कभी-कभी बारिश या जंगल की आग से इनमें विस्फोट हो जाता है।
विज्ञापन