{"_id":"5bd48d41bdec22696720dbef","slug":"landlord-kidnapped-by-terrorist-from-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम से आतंकियों ने मकान मालिक का किया अपहरण, इसी घर में छिपे मारे गए जैश के तीन आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम से आतंकियों ने मकान मालिक का किया अपहरण, इसी घर में छिपे मारे गए जैश के तीन आतंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Oct 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू गांव से आतंकियों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। यह व्यक्ति उस घर का मालिक बताया जाता है जिसमें जैश के तीन आतंकी छिपे थे और 21 अक्तूबर को मुठभेड़ में मार गिराए गए थे। साथ ही मुठभेड़ स्थल पर विस्फोट में सात नागरिकों की भी मौत हुई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन
बताते हैं कि गांव में मकान मालिक शिराज अहमद भट घर की सफाई कर रहा था। दोपहर बाद दो से तीन नकाबपोश आतंकी वहां पहुंचे और उन्होंने उसे अगवा कर लिया। इस दौरान घरवालों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आतंकी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। हालांकि, उनके जाने के बाद गांव वाले एकत्र हुए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों के जवानों ने आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि लारू गांव में रविवार को जैश के तीन स्थानीय आतंकी शोपियां जिले के वानगाम के शाहिद उल इस्लाम तांत्रे, कुलगाम जिले के आरवानी के याजिल मकरू व अवाहतू के जुबैर लोन मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। मुठभेड़स्थल पर मलबे में दबे आतंकियों के ग्रेनेड में विस्फोट से सात लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। ये सभी मुठभेड़ के तत्काल बाद मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन