फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Latest News Land given to industrialists for 15 projects worth Rs 1548 crore

जम्मू-कश्मीर; 1548 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के लिए उद्योगपतियों को दी गई भूमि, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 03 Jul 2021 12:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jul 2021 12:42 AM IST
सार

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन पी ठाकुर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में जल्द देशभर की बड़ी कंपनियां दस्तक देंगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के साधन खुलेंगे। देशभर के उद्योगपतियों को जम्मू कश्मीर में लाने के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन उचित कदम उठा रहा है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Latest News Land given to industrialists for 15 projects worth Rs 1548 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक क्रांति की दिशा में जम्मू संभाग में 5000 की रोजगार क्षमता वाली 1548 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन की मंजूरी दी गई है। पहले चरण में जिला सांबा और कठुआ में करीब एक हजार कनाल भूमि का आवंटन किया गया है। इन दोनों जिलों में भूमि लेने वाले उद्योगपतियों को अगले तीन साल में अपना प्लांट शुरू करना होगा, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनसे औद्योगिक भूमि वापस लेने का प्रावधान होगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर औद्योगिक भूमि आवंटन नीति के तहत इन परियोजनाओं में 50 से 200 करोड़ रुपये तक का निवेश करने का प्रस्ताव है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन पी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय भूमि आवंटन समिति की बैठक में भूमि आवंटन की मंजूरी दी गई। समिति के समक्ष जम्मू संभाग के विभिन्न औद्योगिक संपदाओं के लिए 2447 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 23 भूमि अलॉटमेंट के लिए प्रस्ताव आए। इसमें समिति ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए भूमि आवंटन के 15 परियोजनाओं को मंजूरी दी।
विज्ञापन


समिति ने घाटी, कठुआ में रेड श्रेणी में आने वाले 8 परियोजना प्रस्तावों को लंबित रखा है। इन परियोजनाओं के लिए विद्युत की भारी जरूरत और अपेक्षा से कम रोजगार की क्षमता देखी गई है। समिति ने बताया कि जम्मू संभाग में 34000 की रोजगार क्षमता वाले 10 हजार करोड़ अनुमानित निवेश और कश्मीर संभाग में 50 हजार की रोजगार क्षमता वाले 10 हजार करोड़ के अनुमानित निवेश प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में 84 हजार रोजगार क्षमता वाले 20 हजार करोड़ के अनुमानित निवेश पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक एवं उच्च स्तरीय भूमि आवंटन समिति की सदस्य सचिव अनु मल्होत्रा ने समिति के समक्ष मामले प्रस्तुत करते हुए आशा जताई की कि औद्योगिक भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी आने के साथ जम्मू-कश्मीर में विकास, औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन के नए युग की शुरुआत होगी। बैठक में बीएम शर्मा सदस्य सचिव जम्मू कश्मीर पीसीसी, डॉ. ताहिर फिरदोस अतिरिक्त सचिव पीडीडी, वेद प्रकाश संयुक्त निदेशक आईएंडसी विभाग आदि मौजूद रहे।

 

Trending Videos

आवेदन के लिए सिंगल विंडो से प्रक्रिया सरल बनाई

प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में पहली बार देशभर के बड़े उद्योगपतियों को जम्मू-कश्मीर में खींचने के लिए नया प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। इसमें निवेशकों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसमें व्यस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भूमि के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सिंगल विंडो पोर्टल से आवेदन किया जाता है और इसमें 24 घंटे आवेदन लेने की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed