फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land acquired for Delhi-Katra Expressway will soon be compensated, an amount of 150 crores released, first of all the people of Kathua district will get the money.

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के लिए अधिगृहीत भूमि का जल्द मिलेगा मुआवजा, 150 करोड़ की राशि जारी, कठुआ जिले से होगा वितरण

Thu, 03 Feb 2022 11:50 AM IST
विमल शर्मा साहिल खजूरिया, कठुआ
साहिल खजूरिया, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 11:50 AM IST
सार

दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे की जद में आने वाली जमीन के लिए मुआवजा राशि वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।शीघ्र ही इसकी अधिसूचना जारी कर इसी माह प्रभावितों को पैसा दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन
land acquired for Delhi-Katra Expressway will soon be compensated, an amount of 150 crores released, first of all the people of Kathua district will get the money.
एक्सप्रेस वे - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे की जद में आने वाली जमीन के लिए मुआवजा राशि वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के प्रवेश जिला कठुआ के सात गांवों के लिए 150 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। शीघ्र ही इसकी अधिसूचना जारी कर इसी माह प्रभावितों को पैसा दे दिया जाएगा। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के निर्माण का काम अप्रैल माह से शुरू होने वाला है। मुआवजे की प्रक्रिया पूरी होते ही काम रफ्तार पकड़ेगा। पहले चरण में रामनगर, गंडियाल, माजरा, भागथली, मखसूसपुर गांवों से यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन

 

606 करोड़ से अधिक का मुआवजा प्रभावितों को दिया जाना है

कठुआ जिले में ग्रीन फील्ड यानी खेत, बाग वाला 165 हेक्टेयर (407 एकड़) इलाका दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे की जद में आएगा। इसके लिए 606 करोड़ 94 लाख से अधिक का मुआवजा प्रभावितों को दिया जाना तय है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पैकेज 14 के अधीन आने वाले गांवों के लिए सौ करोड़ तथा पैकेज 15 में आने वाले गांवों के लिए 50 करोड़ की राशि जारी की गई है।

विज्ञापन

 

परियोजना का निर्माण भी कीड़ियां की ओर से ही शुरू किया जाएगा

पैकेज 14 में कीड़ियां गंडियाल की ओर पांच गांव व पैकेज 15 में हीरानगर, गुड़ा बेलदारियां के लोगों को मुआवजा मिलेगा। परियोजना का निर्माण भी कीड़ियां की ओर से ही शुरू किया जाना है। कठुआ जिले में 37 गांव ग्रीन फील्ड में आते हैं। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे कीड़ियां गंडियाल पुल के नजदीक से प्रदेश में दाखिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

279 गांवों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस वे कठुआ जिले में 43.4 किलोमीटर लंबा होगा

ऐसे में मुआवजा वितरण के साथ ही इस इलाके में काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इस इलाके से धलौटी तक का काम एक ठेकेदार जबकि इससे आगे कूटा तक काम दूसरे ठेकेदार को आवंटित किया जा चुका है। प्रदेश के 279 गांवों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस वे कठुआ जिले में 43.4 किलोमीटर लंबा होगा। एक्सप्रेस वे की जद में 378 निजी और सरकारी जमीनें और इस पर बने ढांचे आएंगे। दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे एनई 5 के रूप में प्रदेश में दाखिल होगा। (संवाद)

 

ब्राउन फील्ड के लिए भी काम तेजी से जारी

ग्रीन फील्ड के बाद प्रशासन जिले के ब्राउन फील्ड वाले गांव पर मुआवजा तय करने में जुटा हुआ है। इसमें चार गांव के लिए फाइनल अवार्ड की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। ब्राउन फील्ड में आने वाले इलाकों में रिहायशी इलाके, व्यावसायिक इलाके और अन्य ढांचे शामिल हैं। जिले में सबसे अधिक तोड़-फोड़ इन्हीं इलाकों में होनी है ।

 

  • यह भी जानें 

  • 279 गांवों से होकर प्रदेश में गुजरेगा एक्सप्रेस वे
  • 43.4 किलोमीटर लंबा मार्ग होगा कठुआ जिले में 
  • 378 निजी व सरकारी जमीनें और ढांचे आएंगे जद में

 

ग्रीन फील्ड की जद में आने वाली जमीनों के दाम तय कर दिए गए हैं। मुआवजा बांटने के लिए चार गांव के लिए अधिसूचना जारी की जा रही है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से छह सौ करोड़ के इस मुआवजे में से पहले किस्त जारी कर दी गई है। - राहुल यादव, उपायुक्त, कठुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed