फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LAHDC Leh announce special airfare for stranded passengers

Ladakh: दिल्ली से लेह आने वाले यात्रियों को आज हवाई किराए में छूट, बुजुर्गों और मरीजों को मिलेगी प्राथमिकता

Thu, 29 Feb 2024 12:44 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 12:44 AM IST
सार

नई दिल्ली में फंसे लद्दाख के यात्रियों को राहत देने के लिए, LAHDC लेह ने कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन और ओवरलैंड एस्केप लद्दाख की मदद से 29 फरवरी को विशेष विमान किराये की घोषणा की है।

विज्ञापन
LAHDC Leh announce special airfare for stranded passengers
लेह - फोटो : एक्सय/LAHDC, Leh

विस्तार

दिल्ली से लेह आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 29 फरवरी को दिल्ली से लेह आने के लिए किराए में छूट की घोषणा की गई है। प्रत्येक यात्री को 11 हजार 500 अदा करने होंगे। इसमें बुजुर्गों, मरीजों व उनके तीमारदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी), लेह ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


एलएएचडीसी, लेह ने बताया कि दिल्ली में फंसे यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन और ओवरलैंड एस्केप लद्दाख की सहायता से 29 फरवरी को विशेष हवाई किराये की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष एवं सीईसी लेह ताशी ग्यालसन ने  कहा कि इस सुविधा से मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों और तीर्थयात्रियों सहित फंसे हुए यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने इस प्रयास के लिए संसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष टोनियो लेह और ओवरलैंड एस्केप लद्दाख के एमडी टी दोरजे की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed