फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lady sucide in akhnoor

Jammu News: प्रसव से पहले ही अखनूर दरिया में कूदी गर्भवती, देर रात तक नहीं मिला सुराग

Wed, 17 Jul 2024 06:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 17 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
lady sucide in akhnoor
एसएमजीएस अस्पताल के लेबर रूम से खुद ही निकल गई, पीछे छोड़ गई ढाई साल का बेटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

अखनूर/जम्मू। शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस के लेबर रूम में भर्ती एक 27 वर्षीय गर्भवती महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की सुबह अस्पताल से निकलकर प्रसव से पहले अखनूर पुल से चिनाब दरिया में कूद गई। पुल के पास ही अस्पताल की फाइल मिली है और वहां कुछ लोगों ने अपनी आंखों के सामने युवती के दरिया में कूदने की पुष्टि की। देर रात तक युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया था। युवती अपने पीछे अपना एक ढाई साल का बेटा छोड़ गई है।

कुछ चश्मदीदों ने बताया कि महिला ने पुराने लोहे के पुल के मजधार में जाकर अपनी फाइल छोड़ी और दरिया में छलांग लगा दी। अखनूर व कानाचक पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के साथ दरिया में तलाश की। एसएमजीएस अस्पताल प्रशासन के अनुसार 27 वर्षीय निशा पत्नी राकेश कुमार निवासी अरनिया (त्रेवा) को एमआरडी-795329 नंबर पर प्रसव के लिए लेबर रूम में भर्ती किया गया था। लेकिन युवती सुबह 5.30 बजे के करीब अचानक सबको चकमा देकर बाहर निकल गई और अखनूर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में युवती पहले लेबर रूम से बाहर आई और साथ वाले डाक्टर कक्ष में गई, जिसके बाद पीछे देखते हुए बाहर निकल गई। तड़के का समय होने के कारण अस्पताल परिसर में कम ही लोग मौजूद थे। अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थानीय पुलिस में युवती के लापता होने के लिए दी शिकायत में उसके मानसिक तौर पर बीमार होने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का आरोप, अस्पताल स्टाफ ने ध्यान नहीं रखा

जम्मू। गर्भवती महिला के अखनूर दरिया से छलांग लगाने के मामले पर परिवारवालों का आरोप है कि लेबर रूम के बाहर गार्ड को युवती का ध्यान रखने के लिए कहा गया था लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से इसमें लापरवाही बरती गई और वह बाहर निकल गई। पति राकेश कुमार का कहना है कि वह निशा को लेकर पहले गांधीनगर अस्पताल गए थे, लेकिन उसे एसएमजीएस में शिफ्ट किया गया। उसके प्रसव के लिए खून का भी इंतजाम किया गया था। उनका आरोप है कि लेबर रूम में युवती के पास किसी महिला तीमारदार को भी रहने नहीं दिया गया। हमने बाहर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड को उसका ध्यान रखने को कहा था और खुद चाय पीने आ गए थे, लेकिन वहां देखा तो वही गार्ड वहां भी चाय पी रहा था। जिससे पीछे से युवती बाहर निकल गई। उनका आरोप है कि इस घटना के बाद पूछने पर गार्डों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। राकेश ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि निशा को किसी ने काला जादू कर दिया था, लेकिन वह सुबह तक बिल्कुल ठीक थी। युवती की मासी ने कहा कि उसमें कोई भूत आ गया था। संवाद

महिला खुद ही बाहर निकल गई : चिकित्सा अधीक्षक

एसएमजीएस के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. दारा सिंह के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवती खुद ही लेबर रूम से बाहर पहुंची है। वह बाहर जाते हुए लगातार पीछे देख रही थी कि उसका कोई पीछा तो नहीं कर रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से उसके प्रसव (डिलीवरी) के लिए तैयारी की गई थी और मंगलवार को ही प्रसव किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed