फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh will be a fully organic region by 2025 said Gayaal P Wangyal

जम्मू-कश्मीरः 2025 तक लद्दाख पूरी तरह से जैविक क्षेत्र होगा- गयाल पी वांगयाल

Fri, 06 Sep 2019 04:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 Sep 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Ladakh will be a fully organic region by 2025 said Gayaal P Wangyal
लद्दाख

लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल लेह के चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसलर व चेयरमैन गयाल पी वांगयाल ने कहा कि 2025 तक लद्दाख पूरी तरह से जैविक क्षेत्र होगा। यहां खासतौर पर स्थानीय स्तर पर सफेद बीज की खूबानी के उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवा उद्यमियों से लद्दाख में ऐसे व्यापार में निवेश करने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने सीआईआई, नेशनल पार्टनर, जेएंडके ग्लोबल निवेशक सम्मेलन को लद्दाख प्रशासन के साथ इस क्षेत्र में विकास और निवेश के लिए आमंत्रित किया। वांगयाल जम्मू-कश्मीर निवेशक सम्मेलन के लिए गुरुवार को लद्दाख में हुई मिनी कॉन्क्लेव(कर्टन रेजर) में बोल रहे थे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (जेकेटीपीओ) और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से करवाए जा रहे सम्मेलन के संबंध में हुई मिनी कॉन्क्लेव में उद्योग क्षेत्र से हितधारकों और प्रतिनिधियों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर निवेशक सम्मेलन में लद्दाख अहम हिस्सा रहेगा। यह सम्मेलन क्षेत्र में कई संभावनाओं को तलाशने का काम करेगा। जिसमें ग्लोबल स्तर पर निवेशकों को आकर्षित करने पर काम किया जाएगा।


रवींद्र कुमार प्रबंधक निदेशक जम्मू-कश्मीर ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि आगामी सम्मेलन में व्यापार मौकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नवांग थिनलेस जोनल चेयरमैन सीआईआई लद्दाख जोनल काउंसिल ने प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed