{"_id":"609592d88ebc3e8dbf3cb627","slug":"ladakh-news-900-km-cycle-trip-in-seven-days-corona-prevention-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe : सात दिन में 900 किमी साइकिल यात्रा, लद्दाख में दिया कोरोना रोकथाम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe : सात दिन में 900 किमी साइकिल यात्रा, लद्दाख में दिया कोरोना रोकथाम का संदेश
Sat, 08 May 2021 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 May 2021 12:49 AM IST
सार
- बीआरओ अमले की साइकिल एक्सपेडिशन का राजभवन में समापन
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लद्दाख के दुरूह पर्वतीय इलाकों में साइकिल पर 900 किलोमीटर का फासला तय कर बीआरओ के अमले ने कोरोना रोकथाम का संदेश दिया। आजादी का अमृत महोत्सव और बीआरओ के 61वें स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में साइकिल एक्सपेडिशन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें प्रोजेक्ट हिमांक और प्रोजेक्ट विजयक कार्मिकों ने 30 अप्रैल से सात मई तक साइकिल एक्सपेडिशन चलाई। इसके तहत साइकिल के माध्यम से अत्यधिक ऊंचाई वाले दर्रों, पर्वतों, दूरदराज गांवों और कस्बों में जाकर कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन रोमांचकारी गतिविधियों, खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों के साथ संपर्क साधने का भी सशक्त माध्यम साबित होते हैं। समापन अवसर पर उप राज्यपाल आरके माथुर ने साइकिल एक्सपेडिशन का राजभवन में लौटने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
बीआरओ की पुंछ में साइकिल यात्रा
बीआरओ ने कल पुंछ में 371 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली। बीआरओ के कार्यकारी इंजीनियर रोहित गुप्ता ने बताया कि हमने इस यात्रा का आयोजन कोरोना के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा के लिए किया था। इसकी शुरुआत राजोरी से हुई थी।