{"_id":"63e48a99262a56c42b06a0cb","slug":"ladakh-news-232-cases-of-dog-bite-in-leh-within-38-days-targeting-six-people-daily-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख न्यूज: लेह में 38 दिन के भीतर डॉग बाइट के 232 मामले, रोजाना छह लोगों को बना रहे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख न्यूज: लेह में 38 दिन के भीतर डॉग बाइट के 232 मामले, रोजाना छह लोगों को बना रहे निशाना
Thu, 09 Feb 2023 11:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:25 AM IST
सार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी लेह डॉ. नुरजिन अंगमो ने बताया कि इस साल लेह जिले में अभी तक डॉग बाइट के 232 मामले हो चुके हैं। आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में आवारा कुत्तों की समस्या बढ़ती जा रही है। लेह जिले में इस साल के पहले 38 दिनों में डॉग बाइट के 232 मामले आ चुके हैं। आवारा कुत्ते रोजाना औसतन छह लोगों को काट रहे हैं।
विज्ञापन
कुत्तों की बढ़ती संख्या एक तरफ आम लोगों की जान को खतरा बन गई है, वहीं मवेशियों को भी शिकार बना रहे हैं। बीते वर्ष पूरे प्रदेश में डॉग बाइट के 2000 मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी लेह डॉ. नुरजिन अंगमो ने बताया कि इस साल लेह जिले में अभी तक डॉग बाइट के 232 मामले हो चुके हैं। आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए वर्ष 2013 से अब तक 22145 कुत्तों को स्टरलाइज किया जा चुका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के सचिव रविंदर कुमार का कहना है कि सरकार इस समस्या के समाधान के लिए कारगर कदम उठाने जा रही है। आम लोगों का समर्थन लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
कुत्तों को पकड़ने वाली टीमों और आम लोगों की मदद लेकर स्थायी समाधान की व्यवस्था की जाएगी।