फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh lok sabha election : congress candidate Tsering Namgyal and bjp candidate Tashi Gyalson files nominatio

Ladakh Election : सेरिंग नामग्याल ने कांग्रेस से दाखिल किया नामांकन, सामने आई नेकां से फूट

Thu, 02 May 2024 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 02 May 2024 05:09 PM IST
सार

लद्दाख संसदीय सीट से कांग्रेस की ओर से सेरिंग नामग्याल ने लेह में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान लद्दाख में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस के बीच दरार सामने आ गई है।

विज्ञापन
Ladakh lok sabha election : congress candidate Tsering Namgyal and bjp candidate Tashi Gyalson files nominatio
ladakh election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच लद्दाख के कम तापमान में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। गुरुवार को अपने समर्थकों के संग लद्दाख संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर सेरिंग नामग्याल ने लेह में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान लद्दाख में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस के बीच दरार सामने आ गई।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को नेकां अपने गढ़ वाले कारगिल क्षेत्र से हाजी हनीफा जान को चुनावी मैदान में उतारने का एलान कर चुकी है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस की कारगिल इकाई भी उनके समर्थन में रही। लेकिन, कांग्रेस की लेह इकाई इस पर सहमत नहीं हुई। ऐसे में लेह में कांग्रेस इकाई ने सेरिंग को ही अपना उम्मीदवार बनाते हुए मैदान में उतारा। अब देखना बाकी होगा कि नेकां और कांग्रेस आलाकमान इस फैसले के बाद क्या रुख अपनाते हैंं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस और नेकां ने एक साथ चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस दौरान जम्मू की दो सीट और लद्दाख की एक सीट कांग्रेस के खाते में और कश्मीर की तीन सीटें नेकां के हिस्से हैं। जम्मू की दो सीट पर नेकां ने कांग्रेस को समर्थन दिया। कश्मीर की तीन सीटों पर कांग्रेस ने नेकां को समर्थन दिया है। अब लद्दाख की सीट पर कांग्रेस की तरफ से उतार जाना था, जिसे उन्होंने उतार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख से भाजपा के ताशी ग्यालसन ने दाखिल किया नामांकन

भाजपा प्रत्याशी ताशी ग्यालसन ने लद्दाख संसदीय सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने लेह में रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी के साथ वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय लेह से रैली निकाली जो विभिन्न स्थानों से होते हुए डीसी कार्यालय पर संपन्न हुई। महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लद्दाख के मुद्दे को फ्रंटफुट पर उठाया है। लद्दाख के लोगों के लिए पार्टी चट्टान की तरह खड़ी रही है। नेकां, कांग्रेस और पीडीपी ने इस खूबसूरत जगह के संसाधनों को लूटा है और जानबूझकर इसे जरूरी विकास से दूर रखा। आज यहां लोग विकास से संतुष्ट हैं। उन्हें कई कल्याणकारी योजनाएं मिली हैं। मोदी सरकार के निर्णायक कदमों ने यह सुनिश्चित किया है कि यह क्षेत्र सुरक्षित है और अधिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पर्याप्त धन प्राप्त हो रहा है।

पूर्व मंत्री सत शर्मा ने लद्दाख को सबसे आधुनिक तर्ज पर विकसित करने की भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया। फुंचोक स्टैनजिन अध्यक्ष लद्दाख भाजपा ने कहा कि ताशी ग्यालसन स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। प्रत्याशी एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों और उपेक्षितों के कल्याण के लिए काम किया है। इस दौरान पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, सतीश शर्मा, ताशी ग्यालत्सन काचू, स्टैनजिन लाकपा, दोरजे अंगचुक, पीटी कुंजोक, अली चंदन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed