{"_id":"667bfaddb2fc74bbe4018b92","slug":"ladakh-becomes-fully-literate-union-territory-achieves-97-percent-literacy-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh Fully literate: लद्दाख ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, पाया पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश बनने का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh Fully literate: लद्दाख ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, पाया पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश बनने का गौरव
Wed, 26 Jun 2024 04:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:56 PM IST
सार
2030 तक 100 फीसदी साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-2027 की अवधि के लिए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम या न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम नामक एक केंद्र प्रायोजित योजना लागू की है।
विज्ञापन
Lamayuru Monastery Tourist Places in Leh-Ladakh
- फोटो : Leh.nic.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख को पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है। इस उपलक्ष्य में स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से सिंधु संस्कृति केंद्र में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (रि.) डॉ. बीडी मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
2030 तक 100 फीसदी साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-2027 की अवधि के लिए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम या न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम नामक एक केंद्र प्रायोजित योजना लागू की है। योजना का लक्ष्य 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी निरक्षर लोगों को शामिल करना है।
विज्ञापन
एलजी ने लद्दाख को पूर्ण रूप से साक्षर केंद्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने पर इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि वृद्ध लोगों द्वारा पढ़ना-लिखना सीखने के लिए दिखाया गया उत्साह उन्हें आश्चर्यचकित करता है। उन्होंने प्रशिक्षकों को उन सभी लोगों को एक ही स्थान पर लाने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन