{"_id":"6082a2758ebc3ed1ea3f59c5","slug":"ladakh-army-rescued-many-stranded-in-snow-traffic-stopped-at-khardungla-top-and-north-pullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: बर्फबारी में फंसे कई लोगों की सेना ने बचाई जान, खारदुंगला टॉप और उत्तरी पुल्लू पर यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: बर्फबारी में फंसे कई लोगों की सेना ने बचाई जान, खारदुंगला टॉप और उत्तरी पुल्लू पर यातायात बंद
Fri, 23 Apr 2021 04:03 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 23 Apr 2021 04:03 PM IST
सार
हिमस्खलन बचाव दल के साथ उत्तरी पुल्लू से भारतीय सेना की टुकड़ियों ने बर्फ की स्लाइड को साफ किया और आठ नागरिकों को घटनास्थल से बचाया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बर्फबारी में फंसे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख के खारदुंगला टॉप और उत्तरी पुल्लू इलाके में बर्फबारी से मार्ग के साथ यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। बर्फबारी के चलते खारदुंगला टॉप और उत्तरी पुलू के पास कई वाहन और वाहनों में बैठे लोग फंस गए। जानकारी मिलते ही सियाचिन ब्रिगेड की भारतीय सेना के जवानों ने फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए तुरंत बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
जवानों ने न सिर्फ वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित वहां से निकाला बल्कि बर्फ में दफन हो चुके उनके वाहनों को भी बाहर निकाल सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। उत्तरी पुल्लू से खारदुंगला टॉप की ओर 5 किलोमीटर की दूरी पर, तीन वाहन बर्फ की स्लाइड के बीच फंसे हुए थे और एक वाहन पलट गया था। हिमस्खलन बचाव दल के साथ उत्तरी पुल्लू से भारतीय सेना की टुकड़ियों ने बर्फ की स्लाइड को साफ किया और आठ नागरिकों को घटनास्थल से बचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मैदानों में लगातार बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से गिरा पारा
विज्ञापन
उत्तरी पुल्लू में अपने स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करने के बाद, कुछ नागरिक जो पास के खारदुंग गांव के थे, उन्हें उनके संबंधित घरों में छोड़ दिया गया और शेष को खालसर में समायोजित किया गया। खारदुंगला टॉप में, कुल 10 नागरिको और एक स्कॉर्पियो, एक सिविल जिप्सी और एक मिनी बस को बचाया गया।
उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई और उनकी जांच के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। बता दें कि खारदुंगला टॉप मार्ग काफी जोखिम भरा रास्ता माना जाता है। करीब 17500 फीट की ऊंचाई पर स्थित खारदुंगला टॉप दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों में से एक है।