{"_id":"63e3c058f79cd6369d0fa6ed","slug":"ladakh-232-cases-of-dog-bite-in-leh-within-38-days-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: लेह में 38 दिन के भीतर डॉग बाइट के 232 मामले, मवेशी भी बन रहे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh: लेह में 38 दिन के भीतर डॉग बाइट के 232 मामले, मवेशी भी बन रहे शिकार
Wed, 08 Feb 2023 09:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 08 Feb 2023 09:01 PM IST
सार
लेह जिले में इस साल के पहले 38 दिनों में डॉग बाइट के 232 मामले आ चुके हैं। आवारा कुत्ते रोजाना औसतन छह लोगों को काट रहे हैं। कुत्तों की बढ़ती संख्या एक तरफ आम लोगों की जान को खतरा बन गई है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लद्दाख में आवारा कुत्तों की समस्या बढ़ती जा रही है। लेह जिले में इस साल के पहले 38 दिनों में डॉग बाइट के 232 मामले आ चुके हैं। आवारा कुत्ते रोजाना औसतन छह लोगों को काट रहे हैं। कुत्तों की बढ़ती संख्या एक तरफ आम लोगों की जान को खतरा बन गई है, वहीं मवेशियों को भी शिकार बना रहे हैं। बीते वर्ष पूरे प्रदेश में डॉग बाइट के 2000 मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी लेह डॉ. नुरजिन अंगमो ने बताया कि इस साल लेह जिले में अभी तक डॉग बाइट के 232 मामले हो चुके हैं। आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए वर्ष 2013 से अब तक 22145 कुत्तों को स्टरलाइज किया जा चुका है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के सचिव रविंदर कुमार का कहना है कि सरकार इस समस्या के समाधान के लिए कारगर कदम उठाने जा रही है। आम लोगों का समर्थन लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। कुत्तों को पकड़ने वाली टीमों और आम लोगों की मदद लेकर स्थायी समाधान की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन