{"_id":"67ba25eaadb5b35fbf07292b","slug":"labor-department-freed-four-child-laborers-reasi-news-c-309-1-sjam1002-101626-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रम विभाग ने चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रम विभाग ने चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया
Sun, 23 Feb 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बालश्रम मजदूर को मुक्त करवातीं श्रम अधिकारी शिविका शर्मा। संवाद
- फोटो : katra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। श्रम विभाग रियासी ने रेलवे मार्ग और मुख्य बाजार सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर ढाबों, रेस्तरां और दुकानों में काम कर रहे चार नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। इन बच्चों को हिरासत में लेकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा।
श्रम अधिकारी शिविका शर्मा, सुशांत शर्मा, चाइल्ड वेलफेयर कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सलीम, सुपरवाइजर अंकुश शर्मा, सीडब्ल्यूसी सदस्य नेहा देओल, चाइल्ड हेल्पडेस्क कटड़ा टीम और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सदस्यों ने बाजार और रेलवे मार्ग का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान होटलों, रेस्तरां और दुकानों की जांच की गई। श्रम अधिकारी शिविका शर्मा ने कहा कि बाल श्रम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुक्त कराए गए बच्चों के अभिभावकों से एफिडेविट लिया जाएगा, जिसमें वे यह शपथ लेंगे कि वे भविष्य में बच्चों से श्रम नहीं करवाएंगे। उन्होंने लोगों से बाल श्रम की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की। संवाद