{"_id":"655faeaa758b80f3f5029489","slug":"kyc-of-rashan-card-samba-news-c-274-1-rsp1001-455-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: व्यासपुर राशन डिपो में देर से केवाईसी करने पहुंचे कर्मचारी, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: व्यासपुर राशन डिपो में देर से केवाईसी करने पहुंचे कर्मचारी, लोगों में रोष
विज्ञापन
बिना समय केवाईसी करने लगे थे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारी
लोगों ने सपरिवार केवाईसी का एक समय निश्चित करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। व्यासपुर गांव में राशन डिपो पर वीरवार को देर रात तक राशन कार्डों की केवाईसी का सिलसिला जारी रहा। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विभाग ने सभी राशन डिपो पर आधार कार्ड के साथ राशन कार्ड धारकों की केवाईसी की जा रही है। इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों को नियुक्त किया है। लेकिन, वे केवाईसी करने देरी से पहुंच रहे हैं। गांव व्यासपुर में भी कर्मचारी शाम करीब चार बजे केवाईसी के लिए पहुंचे थे, और रात करीब 9 बजे तक केवाईसी करते रहे। लोगों ने इस मुद्दे पर रोष जताया है, कि रात का समय परिवार के साथ केवाईसी करने के लिए उचित नहीं है। मौके पर महिलाओं ने बताया कि घर में खाना बनाकर छोड़ते हुए वह केवाईसी करने के लिए पहुंची हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। विभाग को दिन का समय निर्धारित करना चाहिए।
स्थानीय अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें लोगों से पता चला कि राशन कार्ड की केवाईसी की जा रही है। वह परिवार सहित राशन डिपो पर पहुंचे, और रात करीब 8:30 बजे उनका नंबर नहीं आया। पंच दर्शन कुंडल ने कहा कि केवाईसी के लिए हर वार्ड का एक दिन तय करना चाहिए, ताकि लोग वार्ड के अनुसार केवाईसी करवा सकें। इस मुद्दे पर तहसील सप्लाई अधिकारी सुचेतगढ़ साहिल शर्मा ने बताया कि विभाग के पास कर्मचारियों की कमी है। वीरवार शाम 4 बजे के बाद कर्मचारियों को राशन डिपो पर भेजा था। रात के समय कल से केवाईसी नहीं करेंगे। गांव का केवाईसी करने का समय निर्धारित किया जाएगा।