फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KV news from arnia

Jammu News: तहसील प्रशासन नहीं कर रहा सुनवाई, अब नौबत जिला मैजिस्ट्रेट से मिलने की आई

विज्ञापन
KV news from arnia
अरनिया में केवी खोलने को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। तहसील में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को लेकर तहसील प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसलिए, कस्बे के लोग और पार्षद शनिवार को केंद्रीय विद्यालय के मुद्दे को लेकर जिला मैजिस्ट्रेट जम्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्षेत्र में केवी खुलने की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कहा जाएगा।
तहसील प्रशासन केवी के मुद्दे को 3 महीने से लटका रहा है। अरनिया क्षेत्र में केवी खोलने के लिए केवी संगठन ने जिला प्रशासन को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए लिखा था। इसके बाद ही केवी संगठन आगे की कार्रवाई करेगा। लेकिन, तहसील प्रशासन अरनिया केवी को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा। इसके चलते शहर के पार्षद और लोग जिला मैजिस्ट्रेट से मुलाकात करने के लिए मजबूर हो गए हैं। पार्षद और स्थानीय लोगों ने बताया कि केवी के लिए सारे काम लोग अपने स्तर पर कर रहे हैं। राजस्व विभाग अधिकारियों को सरकारी जमीन बता दी गई है। साथ ही अस्थायी भवन का भी बंदोबस्त कर दिया है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन अपना काम करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पार्षद जीत राज सैनी ने कहा कि आज भी सीमा क्षेत्र के लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। यहां के लोगों को शिक्षा के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। केवी संगठन ने अगर औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा है, तो तहसील प्रशासन चुप्पी साध कर क्यों बैठा है? इससे प्रतीत होता है कि प्रशासन को सीमावर्ती लोगों से कोई लेना-देना नहीं। वहीं, पार्षद नरेश कुमार ने कहा कि तहसील प्रशासन जानबूझकर लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है। प्रशासन का गैर जिम्मेदार रवैया लोगों को प्रदर्शन करने पर मजबूर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed