फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kushti

महाराजा रणवीर सिंह महाकेसरी दंगल बिनिया पहलवान के नाम रहा

विज्ञापन
kushti
दंगल आरंभ करबातें गठित कमेटी के सदस्य व जौहर दिखाते पहलवान ।
आरएस पुरा। विजयदशमी पर बाना सिंह मैदान में महाराजा रणवीर सिंह महा केसरी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूसरे प्रदेशों से आए हुए नामी पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग के साथ आयोजित दंगल में कांग्रेस नेता हुसैन अली बफॉ तथा मीरां साहिब ब्लॉक बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार मुख्य अतिथि रहे। दंगल में पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश के सोनू पहलवान और जम्मू-कश्मीर के बिनिया पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्वाइंट के आधार पर बिनिया पहलवान को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला आरएस पुरा के काका पहलवान तथा पंजाब के सोनू पट्टी पहलवान के बीच हुआ, जिसमें आरएस पुरा के काका पहलवान ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला आरएस पुरा के सेठी पहलवान तथा पंजाब के संदीप घोड़ा पहलवान के बीच हुआ, जिसमें सेठी पहलवान ने जीत प्राप्त की। दंगल कमेटी के सदस्यों ने विजेता पहलवानों को इनाम राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बताते दें कि इन मुकाबलों के अलावा कई अन्य मुकाबले भी देखने को मिले, जिनमें पहलवानों ने हिस्सा लेकर दांव पेच दिखाए। इस मौके पर दंगल कमेटी के करण भगत, मनमोहन चौधरी, राकी सुदन, ऋ षभ चौधरी, नरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी पवन कुमार डोगरा, विक्रम शर्मा, पार्षद अशोक कुमार, राज कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग इस विशाल दंगल में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित दंगल ईरानी पहलवान होदी के नाम रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। जाट सभा के मैदान पर दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित दंगल ईरानी पहलवान होदी के नाम रहा। होदी ने दिल्ली के रोहित को हराकर खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान के लिए कोट भलवाल जम्मू के काका ने हरियाणा के संदीप घोड़ा को हराया।

दंगल में तीसरा स्थान आरएस पुरा के काका ने हरियाणा के जसा पहलवान को हराकर पाया। इस दौरान महिलाओं के मध्य भी दंगल कराया गया। महिलाओं की कुश्ती में हरियाणा की रीना व पंजाब की परमजीत के मध्य मुकाबला बराबरी पर रहा। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेंद्र सिंह सत्ता, राजेश्वर सिंह राणा, चौधरी अजीत राज, पूर्व मंत्री आरएस चिब, चौधरी गारू राम, मनजीत सिंह, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, बाजार कमेटी के प्रधान सचिन चोपड़ा, एसपी हेड क्वार्टर रमनीष गुप्ता, थाना प्रभारी पवन डोगरा सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed