जज्बे को सलाम: पुलिस ने बर्फ में चलकर बुजुर्ग को कंधे पर एंबुलेंस तक पहुंचाया, परिजन बोले- शुक्रिया
कुपवाड़ा पुलिस ने बीमार बुजुर्ग को कंधे में लादकर अस्पताल तक पहुंचाया। बर्फबारी होने के बाद इलाके में वाहनों की आवाजाही नहीं थे इसलिए परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुपवाड़ा पुलिस ने रविवार को करनाह के बर्फ से ढके गांव जब्दीली के एक बीमार बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर स्थानीय अस्पताल मं भर्ती कराया। सुबह लगभग 9.45 बजे करनाह पुलिस स्टेशन को फोन आया कि गंभीर रूप से बीमार अलीफ दीन (80) की तत्काल इलाज की जरूरत है।
क्षेत्र में भारी हिमपात के कारण जब्दी गांव को जाने वाले रास्ते पर वाहनों का जाना संभव नहीं था। इसके बाद थाने से एक पुलिस दल को रवाना किया गया। पुलिस टीम गांव पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मरीज को कंधों पर उठाकर चारकुंगी ले गई।
इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के आधिकारिक वाहन से कोना गाबरा में एक अन्य स्थान तक सेवा में लगाया गया, जहां अस्पताल एम्बुलेंस मरीज के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। इसके बाद मरीज को एम्बुलेंस में उपचार के लिए उप जिला अस्पताल तंगधार ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने बीमार मरीज को बचाने में कामयाबी हासिल की। गांव के स्थानीय लोगों और चिकित्सा पेशेवरों ने पुलिस की समय पर कार्रवाई की सराहना की है।
बर्फ से ढके तंगधार सेक्टर से बीएसएफ ने तीन मरीजों को एयरलिफ्ट किया
सीमा सुरक्षा बल ने तीन मरीजों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया। हफ्सा सज्जाद निवासी तंगधार, जहूर अहमद खान निवासी तीतवाल समेत अन्य की तबियत खराब थी। इलाके में भारी बर्फबारी के बाद लोगों ने प्रशासन से मदद मांगी। प्रशासन ने इसके जानकारी बीएसएफ को दी।
अधिकारियों ने बताया कि साधना टॉप से गुजरने वाले एकमात्र सड़क बर्फबारी के बाद बंद हो गई थी। इसके बाद जवानों ने तंगधार सेक्टर से तीन मरीजों को एयरलिफ्ट कर चिकित्सा के लिए श्रीनगर पहुंचाया। निकाले गए मरीजों में दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है।
आईजी राजा बाबू सिंह ने बताया कि बीएसएफ लगातार कश्मीर के लोगों की सेवा के तैयार है। उनकी भलाई सुनिश्चित करना सभी की पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।