{"_id":"5f59d0237f38d863e7305951","slug":"kupwara-police-arrersts-two-jem-terrorists-arms-ammunition-and-cash-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Thu, 10 Sep 2020 12:35 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : social media
जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा पुलिस ने गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास से नकद पैसे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
दोनों की पहचान सोपोर निवासी वसीम इरशाद गबरू (23) और मेहराजुद्दीन वानी (21) के रूप में की गई है। पुलिस ने एक विशेष इनपुट के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
पुलिस को इनपुट मिला था कि सोपोर के रहने वाले दो आतंकी कुपवाड़ा आने वाले हैं। कुपवाड़ा में दोनों कुछ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले थे। साथ ही वो अपने संगठन के लिए कुछ युवाओं की भर्ती भी करने वाले थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कुपवाड़ा पुलिस और 47 आरआर की टीम ने सोपोर से कुपवाड़ा जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान एक कार से जा रहे दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से एक एके-47 बंदूक, एक एके मैग, दो ग्रेनेड, 30 एके राउंड और सात लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बताया गया कि इस मामले में कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में इंडियन आर्म्स एक्ट और यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।