फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kupwara : Joint Security Forces Recovered Huge Cache Of Arms Ammunition in Lolab Kupwara Forest

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जंगली क्षेत्र से हथियारों का जखीरा बरामद

Fri, 12 Apr 2024 06:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 06:25 PM IST
सार

कुपवाड़ा में एक संयुक्त ऑपरेशन में सेना की 28 आरआर, कुपवाड़ा पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने हथियारों की खेप को जब्त किया है।

विज्ञापन
kupwara : Joint Security Forces Recovered Huge Cache Of Arms  Ammunition in Lolab Kupwara Forest
जब्त किए गए हथियार व अन्य सामग्री - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों को जिले के लोलाब के जंगली इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक संयुक्त ऑपरेशन में सेना की 28 आरआर, कुपवाड़ा पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने यह हथियारों की खेप को जब्त किया है। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। 

विज्ञापन

15 दिन पहले लश्कर आतंकी बना युवक मुठभेड़ में ढेर

इससे पहले गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 15 दिन पहले आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का हिस्सा बनने वाले एक दहशतगर्द दानिश को मुठभेड़ में मार गिराया। उसके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है। कश्मीर में आतंकियों के साथ पिछले तीन माह में यह पहली मुठभेड़ है। इससे पहले 5 जनवरी को शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में एक लश्कर आतंकी मारा गया था।    

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के फ्रसिपोरा गांव में एक आतंकी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 183 बटालियन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान पर पहुंचे तो छिपे हुए आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया। उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकी दानिश शेख निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है।

राजोरी में दिखे संदिग्ध

राजोरी जिले के दरहाल पुलिस थाने के रेकी बां नडिया क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को एक बार फिर से संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने रेकी बां नडिया क्षेत्र में तीन संदिग्धों को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed