फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara encounter jammu kashmir, terrorists trapped inside Forest area Kupwara

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे

Tue, 23 Jun 2020 10:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Kupwara encounter jammu kashmir, terrorists trapped inside Forest area Kupwara
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना की 28-राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के जवान अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को लोलाब के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  युद्ध की स्थिति में चीन को चकरघिन्नी बना सकती है आईएनएस वेला, ये हैं खासियतें

इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। सूत्रों का कहना है कि इस मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। इससे पहले पुलवामा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है। पुलवामा में हुए ऑपरेशन को सेना की 55-राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed