फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara became champion of IDPL Baseball Under-19

Jammu News: कुपवाड़ा बना आईडीपीएल बेसबॉल अंडर-19 का चैंपियन

विज्ञापन
Kupwara became champion of IDPL Baseball Under-19
अंतर जिला प्रांतीय स्तर (आईडीपीएल) बेसबॉल अंडर-19 बालक चैंपियनशिप का खिताब कुपवाड़ा की टीम ने अपने नाम कर लिया है। सोमवार को जिले के पुंजवा स्थित हकनियाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में कुपवाड़ा ने एकतरफा मैच में पुलवामा को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

फाइनल मैच में कुपवाड़ा की टीम ने एक मजबूत लक्ष्य निर्धारित करते हुए चार होम रन पूरे किए। पुलवामा की टीम को खिताब जीतने के लिए पांच होम रन बनाने थे लेकिन पूरे मैच के दौरान केवल एक होम रन ही बना पाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, कुपवाड़ा की टीम ने प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। युवा सेवा एवं खेल जिला कुपवाड़ा ने टीम को शानदार जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा बताया गया कि अंडर-14 बॉयज़ बेसबॉल टीमें आगामी मैचों के लिए आने वाली हैं। प्रतियोगिता 29 से 30 जुलाई तक हकनियाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम पुंजवा में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed