फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kupwara attack was same as the Uri attack

उड़ी की तर्ज पर कुपवाड़ा में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, शहीद कैप्टन के घर पहुंचे अखिलेश

Fri, 28 Apr 2017 02:57 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 28 Apr 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
kupwara attack was same as the Uri attack
कुपवाड़ा में आपरेशन के दौरान मोर्चे पर जवान - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तानी आतंकियों ने उड़ी की तर्ज पर एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले में सैन्य कैंप पर फिदायीन हमला किया। इन हमलों की मॉडस आपरेंडी लगभग एक ही तरह है। इनका मकसद सैन्य कैंप में ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना था। आतंकियों के पास से बरामद मैप से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले से सैन्य कैंप की रेकी कर ली थी। 

विज्ञापन


इधर कुपवाड़ा हमले में शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव के घर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे हैं। यूपी सरकार ने शहीद के परिजनों को 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि तीन आतंकी तारबंदी पार कर सैन्य कैंप में घुस आए थे। उनका मकसद अंधाधुंध गोलियां बरसाकर जवानों को मौत की नींद सुलाना था। इसके लिए उन्होंने ग्रेनेड भी दागे। हालांकि, सेना का दावा है कि आतंकियों को गेट पर ही ढेर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के पास से बरामद हथियार और गोला बारूद तथा खाने-पीने के सामान से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे लंबी तैयारी से आए थे कि मुठभेड़ ज्यादा से ज्यादा समय तक चले और सैन्य कैंप में ज्यादा तबाही मचाई जा सके। हमले के तौर-तरीकों से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के घटना में शामिल होेने की आशंका जताई जा रही है। 

पीओके लांचिंग पैड पर 150 आतंकी घुसपैठ की फिराक में

kupwara attack was same as the Uri attack
150 आतंकी घुसपैठ की फिराक में - फोटो : Demo Photo

हालांकि, प्रारंभिक सूचना के अनुसार लश्कर के आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया है। सुरक्षा एजेंसियां इस कड़ी को भी सुलझाने में जुट गई हैं। उड़ी और पठानकोट हमले में भी जैश का ही हाथ था। सैन्य सूत्रों ने बताया कि एलओसी पर जवानों की सतर्कता की वजह से लंबे समय से आतंकी घुसपैठ नहीं कर पा रहे हैं। पीओके में लांचिंग पैड पर 150 से अधिक आतंकी घुसपैठ की फिराक में तैयार बैठे हुए हैं।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि फिलहाल सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि आतंकी कब घुसपैठ करने में सफल रहे। घुसपैठ के संभावित रास्ते की भी तलाश की जा रही है। जंगलों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आतंकी हमले से जुड़े और भी सुराग का पता लगाया जा सके। 

एलओसी और आईबी पर सतर्कता बढ़ाई

kupwara attack was same as the Uri attack
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो
सैन्य कैंप पर हमले के बाद एलओसी तथा आईबी पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों तथा सुरक्षा बलों से जुड़े ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एलओसी और आईबी पर जवानों को सतर्क किया गया है। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए हर वक्त तैयार रहने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed